आज हम आपको खिलौने जैसी दिखने वाली एक बहुत ही प्यारी गाय के बारे में आपको बताने जा रहे है | जिसका नाम ‘रानी’ है, वह जब जीवित थी तब वही लोग उसे काफी पसंद करते थे और आज मरने के बाद भी लोग उसे इतना ही प्यार करते है |
रानी की मौत के बाद एक बार फिर से वह लोगो के बिच चर्चा का विषय बन गयी है | आपको बता दे की इस गाय को विश्व में सबसे छोटी गाय होने का दर्जा दिया गया है। और इसका नाम उसकी मौत के करीब डेढ़ महीने बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
पिछले दिनों चर्चा में आई रानी
यह गाय बांग्लादेश की है, जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच में काफी चर्चा में आई | इस गाय की ऊँचाई 20 इंच है | गाय को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती थी | इसके मालिक का दावा है कि यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है। राजधानी ढाका के नजदीक एक फॉर्म पर मिली 23 महीने की यह गाय रातोंरात बांग्लादेशी मीडिया में स्टार बन गई |
26 इंच है मुंह से पूंछ तक की कुल लंबाई
इस गाय की बात करे ती मुंह से लेकर पूंछ तक की लंबाई 26 इंच है। इसका वजन भी 23 महीने के आम गायों के मुकाबले मात्र 26 किलोग्राम ही है।
अभी तक भारत की मणिक्यम गाय के नाम है यह रिकॉर्ड |
जानकारी के लिए बता दे की अभी तक दुनिया की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत की केरल राज्य के माणिक्यम नाम की एक गाय के नाम है। जो की 2014 में वेचुर नस्ल की है | इसकी लंबाई 24 इंच मापी गई थी। यदि इसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड इसे आधिकारिक मान्यता दे देता है तो बांग्लादेश की रानी दुनिया की सबसे छोटी गाय बन जाएगी और यह दूसरी | इस मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची में नाम जोड़ने के लिए तीन महीने का समय लिया है।