हमारे देश में आपको कई मदिर मिलते है, जहा पर आपको कई चमत्कार देखने को मिलते है। जिनके पीछे कई तरह की मान्यताये भी होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जहा पर मान्यता है की इस मदिर में सोने मात्र से महिलाये गर्भवती हो जाती है।
मां बनना हर औरत का सपना होता है, लेकिन कई बार किसी कारण से वह माँ नहीं बन पाती है, जिसके लिए वह कई तरह के प्रयास भी करती है। बहुत सी महिलाएं शादी के बाद भी मां नहीं बन पाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे मंदिर के बारे में जहां की मान्यता के अनुसार यदि कोई शादीशुदा स्त्री इसकी फर्श पर सो जाए तो वो गर्भवती हो जाती है।
हिमांचल प्रदेश के मंडी जिले में है ये मंदिर
यह मंदिर हिमांचल प्रदेश में स्थति है, जो की एक अदभुत मंदिर है। यहां पर लोगो की आस्था है की, अगर कोई महिला मंदिर में आकर फर्श पर सो जाए तो उसकी गोद भर जाती है। इस मंदिर को संतान दात्री के नाम से जाना जाता है, यहां पर कई लोग अपनी मान्यताये पूरी करने के लिए पहुंचते है। शादी के बाद जिन लोगों की संतान नहीं होती है वह यहां पर आते है।
मंदिर संतान दात्री के नाम से मशहूर
यह मंदिर हिमांचल प्रदेश के मंडी जिले के लड़भडोल तहसील में स्थित सिमस गांव में है। इस मंदिर में नवरात्र के समय सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इसमें जिन महिलाओ को संतान नहीं होती है वह यहां पर सबसे ज्यादा आती है। उनका मानना है कि यहां आने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है. सिमसा माता का ये मंदिर संतान दात्री के नाम से मशहूर है।
ये है मान्यता
ऐसा भी माना जाता है की, यदि कोई महिला अपने स्वप्न में कंदमूल या फल देखती है, तो उसे संतान रूपी आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि अगर कोई स्त्री सपने में अमरूद दमिलता देखती है तो उसे पुत्र होगा और अगर भिंडी देखती है तो उसे पुत्री होगी। इसके साथ ही यह भी माना जाता है की यदि सपने में उसे किसी पत्थर की तस्वीर या धातु देखती है तो वह निसंतान हो सकती है।