शाजापुर से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित सांपखेड़ा गांव में कर्ज और दोस्त की विवाद से तंग आकर एक किसान और उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली | घटना कुछ इस तरह है कि जब किसान गुरुवार को सुबह 5:00 बजे उठा और वह अपनी पत्नी से कहा कि “मेरे साथ ज़हर खाएगी” इस पर पत्नी ने हां कर दी | इसके बाद किसान ने ज़हर खाया और एक पुड़िया पलंग पर रख कर बाहर चला गया | जैसे ही वह घर के कुछ दूर गया वह बेहोश हो गया | इसकी जानकारी जब उसकी बेटी को हुई तो उसने परेशान होकर पलंग पर रखी दूसरी ज़हर की पुडिया खा ली | बेटी की उम्र करीब 16 साल की है |
सांपखेड़ा गांव का है मामला
सुशील अग्रवाल की शाजापुर से दूर सांपखेड़ा गांव में जमीन है | सुशील अग्रवाल ने बताया की उसकी 4 बीघा जमीन सांपखेड़ा में है | ईश्वर सिंह और गुड्डू खां को इस जमीन को सब्जी बोने के लिए लीज पर दी थी |
जब सब्जी के फसल तैयार हो गई तो ईश्वर से के साथ गुड्डू खां ने धोखा किया | गुड्डू खां ने ईश्वर सिंह को लीज पर लिए गए खेत पर आने से मना कर दिया | बताया जा रहा है कि ईश्वर कर्ज से भी इससे परेशान था |
पूरी सब्जी गुड्डू खां तोड़कर बेचता था, इस वजह से कर्ज में डूब गए | ईसी से तंग आकर ईश्वर सिंह ने पूरे परिवार साथ ज़हर खाने का फैसला लिया और पत्नी को ज़हर की पुडिया देकर चला गया | अभी तक कर्ज कितना था यह पता नहीं चल पाया है जानकारी के तहत मामला दर्ज कर लिया है |
पिता के कदम से आहत होकर बेटी ने भी खाया जहर
ईश्वर सिंह ज़हर खाने के बाद कुछ दूर जाकर सरकारी स्कूल के पास बेसुध हालत में गिर गया | जब तक ईश्वर के परिजन पहुंचते हैं उसकी मौत हो चुकी थी | इस कारण उसकी बेटी सदमे में चली गई और उसकी बेटी ने पलंग पर रखा ज़हर खा लिया | जब खुशबू को अस्पताल ले जाया गया तब डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |