यह घटना भोपाल मध्यप्रेदश की है, जहा पर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस लड़की के मंगेतर से पूछताछ कर रही है। आपको बता दे की लड़की की सगाई हो चुकी थी, जांच में पाया की लड़की ने अपने मंगेतर के साथ पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाए। उसके बाद लड़की को ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी उसके बाद दोनों प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे।
हॉस्पिटल में लड़की ने डॉक्टर को बताया कि खून नहीं रुक रहा है, उसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने डॉक्टर की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लड़के से की जा रही पूछताछ
इस मामले में एडिशनल एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि युवती भोपाल से सटे एक इलाके की रहने वाली, और उसकी जिस लड़के से सगाई हुई है उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है | इन दोनों की जल्दी ही शादी होने वाली थी। लड़का एक होटल में काम करता है।
पुलिस ने बताया की रविवार रात करीब दो बजे अस्पताल से फोन आया था। यहा 28 साल की लड़की की मौत हो गई है। लड़की ने मरने से पहले बताया कि वह मंडीदीप की रहने वाली थी। और उसने अपने मंगेतर से फिजिकल रिलेशन बनाए उसके बाद ब्लीडिंग शुरू हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा सही कारण क्या है |
कानूनी सलाह ले रहे हैं : टीआई
इस मामले में टीआई ने बताया कि रविवार को दोनों साथ थे। वे बालिग हैं और उनकी सगाई भी हो चुकी है। लड़की ने डॉक्टर को दिए बयान में भी कुछ संदिग्ध नहीं बताया। इसलिए वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद की किसी तरह का केस दर्ज किया जाएगा |