आज देश के लाखों युवा IAS की तैयारी करते है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करते है, इसमें से कुछ युवा ही इस एग्जाम को पास कर पाते है। IAS परीक्षा को क्वालीफाई कर अपना आईएएस और आईपीएस बनने का सपना तब पूरा होता है, जब आप इसके इंटरव्यू को पास करते है। यह परीक्षा कुल तीन चरणों में होने वाली होती है। पहले के दो चरण तो लिखित रूप में होते हैं लेकिन इसके बाद परीक्षा का जो तीसरा चरण होता है, वह इंटरव्यू की तरह लिया जाता है|
इसमें पूछे जाने वाले सवालो को आज हम आपको बताने जा रहे है। जिससे इसमें आपको मदद मिल सकती है।
Q. स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना किसने की थी?
Ans. इसकी स्थापना सहजानंद स्वामी ने की थी।
Q. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सबसे पहले किस बड़े नेता का निधन हुआ था?
Ans. महात्मा गांधी
Q. सौरमंडल में मंगल और वृहस्पति ग्रह के मध्य पाए जाने वाले छोटे खगोलीय पिंडों को क्या कहते हैं?
Ans. छोटे खगोलीय पिंडों को क्षुद्र ग्रह कहते हैं।
Q. सौरमंडल का सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह कौन सा है?
Ans. सौरमंडल का सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह टाइटन है।
Q. सोनल मानसिंह का संबंध किन-किन नृत्यों से है?
Ans. सोनल मानसिंह का संबंध भरतनाट्यम, ओडिसी एवं कुचिपुड़ी जैसे नृत्यों से है।
Q. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का पूरा नाम क्या है?
Ans. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है।
Q. सेबी का क्षेत्रीय कार्यालय कहाँ-कहाँ स्थित है?
Ans. स्टॉक और कमोडिटी मार्केट को कंट्रोल करने वाली संस्था सेबी का क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में स्थित है।
Q. एयर होस्टेस को हिंदी में क्या कहते हैं?
Ans. एयर होस्टेस को हिन्दी में विमान परिचारिका कहते हैं।
Q. वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है|
Q. वर्ष 2004 में नासा ने मैसेंजर अंतरिक्षयान को किस ग्रह के अध्ययन के लिए लॉन्च किया था?
Ans. बुध ग्रह के अध्ययन के लिए नासा ने 3 अगस्त 2004 को मैसेंजर अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित किया था जो के एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान है।
Q. भारत के राज्य एवं संघ शासित प्रदेशों का संविधान के किस अनुसूची में उल्लेख है?
Ans. प्रावधान संविधान के प्रथम अनुसूची में भारत के राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों का उल्लेख है।
Q. दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ कौन सा है?
Ans. फ्लोरिडा और कैरेबियन तट पर पाए जाने वाले “मैंशीनील” को दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ माना जाता है।