शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सुपर हिट जोड़ी के रूप में जानी जाती है | इन्होंने एक साथ कई फिल्मे की है, इनकी जोड़ी आज भी दर्शकों को पसंद आती है। सबसे ज्यादा इनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ में इनकी जोड़ी को पसंद किया गया था |
आपको बता दे की इस फिल्म को हाल ही में 25 साल पूरे हुए है, जिसके बाद शाहरुख खान और काजोल का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी भी नजर आ रही है।
इस विडियो को चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का है। इसमे काजोल से करण पूछते हैं कि, यदि आज से 10 साल बाद अगर आर्यन और न्यासा भाग जाते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? इस पर काजल ने जवाब दिया की “दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे..।” इस दौरान काजोल का जवाब सुनकर शाहरुख खान काफी कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें काजल की बातें कुछ समझ में नहीं आती।
View this post on Instagram
उसके बाद शहरुख कहते है की, यदि काजल मेरी रिश्तेदार बन गई तो मैं सोच भी नहीं सकता। ” शाहरुख की यह बात सुनकर वहां बैठे करण जौहर, रानी मुखर्जी और काजल एक साथ हंसने लगते हैं।
आपको बता दे की आर्यन खान शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं और न्यासा काजोल की बड़ी बेटी। यह दोनों ही स्टार किड सोशल मीडिया में एक्टिव रहते है और अपनी कई तस्वीरे अपने फेंस से शेयर करते रहते है |
आर्यन खान के सोशल मीडिया पर करीब 1 मिलियन लोगों ने फॉलो किया है। वही न्यासा जब भी बाहर निकलती है, तो मीडिया की नजरों का निशाना बन ही जाती है। जिससे उनके कई फोटो मीडिया में छाए रहते है | सांवले रंग की दिखने वाली न्यासा अपने स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती है।