हम सभी टीवी का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया बेन को जानते है, लेक्नी आज हम आपको उन्ही की तरह एक्टिंग करने वाली एक और दया बेन के बारे में आपको बताने जा रहे है |
दया बेन ने शो में कई सालों से दर्शकों को मनोरंजन किया है, हालांकि इस समय शो की जान दया बेन और उनके गरबे को लोग खूब मिस कर रहे हैं। दया बेन काफी समय से इस शो में नहीं दिख रही है। शो के मेकर्स भी अब तक किसी ऐसे को नहीं ढूंढ पाए हैं जो दया बेन की जगह ले सके। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और दया बेन देखि जा रही है जो लोगो के बिच काफी चर्चा में है |
अगर आप भी दया बेन यानी दिशा वाकनी को मिस कर रहे हैं तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी दयाबेन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इसे आप एक बार जरुर देखे –
View this post on Instagram
इस विडियो में दया बेन की नन्ही फैन दया बनी नजर आ रही है। इस वीडियो में 9 साल की सुमन परी हू-ब-हू दया जैसी एंक्टिंग करती दिखाई दे रही है, यह उनकी नकल करते हुए कहती है, अंजलि भाभी ये नवरात्रि का त्योहार है। इसमें तो नाचते हैं, कूदते हैं और आप कह रही हैं कि अंताक्षरी खेलते हैं- बैठे बैठे क्या करें करना है कुछ काम।
इस विडियो को काफी लोग पसंद कर रहे है, इसे इंस्टाग्राम पर disha.vakani नाम के फैन पेज ने शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा गया है, “कैसी लगी आपको हमारी 9 साल की छोटी सी दयाबेन सुमन”
इस विडियो पर इस लड़की की बहुत लोग तारीफ भी कर रहे है | आप भी इस विडियो को देख सकते है |