सोशल मीडिया पर आए दिन आजकल शादी से संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई बार शादी से संबंधित रस्मों को दिखाया जाता है, तो कई बार हंसी मजाक को, पर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की काफी धांसू एंट्री दिखाई गई है।
समय के संग अब दुल्हन का शादी वाली जगह पर पहुंचने का तरीका भी बदल गया है, जहां काफी दुल्हन पहले डोली में आती थी, फिर कार में, अब तो तरीका एकदम नया हो गया है जी हां दुल्हन अब बाइक पर आने लगी है, जिसमें कई बार दुल्हन अपनी सहेलियों के संग नाच गाने के संग वेन्यू पर पहुंचती है, कुछ खुद कार चलाकर पहुंचती है, अब तो लड़कियां खुद भी बाइक चलाकर अपनी शादी की जगह पर पहुंच रही है।
अगर आप यह सोचते हैं कि बाइक के पीछे की सीट लड़कियों की होती है तो आपकी सोच अब गलत सिद्ध होने वाली, क्योंकि आप ज्यादातर लड़कियां खुद भी बाइक चलाना शुरु कर चुके हैं। अभी हाल में। Witty Wedding नाम की इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक लड़की मोटरबाइक चला रही है तथा उसके पीछे उसकी दुल्हन फ्रेंड पूरा सज धज कर बैठी हुई है। तथा वह पूरा राइटिंग का मजा भी ले रही है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 17000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, तथा काफी संख्या में लोगों ने इसे पसंद भी किया है, तथा अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। वैसे तो ज्यादातर प्रतिक्रिया लड़कियों ने ही दी है, काफी लड़कियों को इन लड़कियों का अंदाज काफी पसंद आ रहा है बल्कि वह खुद भी अपनी शादी में ऐसा ही कुछ करने का सोच रही हैं