गर्लफ्रेंड ने अपने जुल्फों से दिया लड़के को धोखा, फिर लड़के ने जो किया हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

ganji gf

सोशल मीडिया पर प्रैंक के वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ करते हैं। लोगों को प्रैंक वीडियो इसलिए भी पसंद आता है कि उससे वह एक नया अंदाज भी सीख लेते हैं। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक प्रैक का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के के साथ प्रैंक किया गया। प्रैंक का नतीजा यह हुआ कि उस लड़के पर निकाह फिल्म का गाना “दिल के अरमां आंसुओं में बह गए” एकदम यथार्थ बैठता है।

दरअसल इस वीडियो में आप एक रोमांटिक डेस्टिनेशन पर एक लड़के को देखेंगे जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा है। वह दोनों वहां पर कुछ हसीन पल बिताने और प्यार की बातें करने की कोशिश करते हैं। जहां पहले आगे बढ़कर लड़की को लड़का गले लगाने की कोशिश करता है।ऐसे में लड़की भी उसकी ओर बढ़ती है और इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है कि लड़का आनन-फानन में जो लड़का करता है, उसे देखकर हंसी ही छूट जाती है।

लड़का जैसे ही अपने गर्लफ्रेंड के करीब जाता है और उसे गले लगाने के लिए आगे बढ़ता ही है कि उसके हाथ से उसके गर्लफ्रेंड के बाल झड़ जाते हैं और लड़की के नकली बाल नीचे गिर जाते हैं। नीचे गिरते ही लड़की के रूप में जब लड़के ने लड़का को देखा तो वह काफी ज्यादा हैरान रह गया। उसे कुछ समझ में आया भी नहीं और वह नदी में कूदकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

इस मजेदार वीडियो को यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा इस लड़के के साथ ऐसा हादसा हो गया कि वह अब एक महीने तक सो नहीं पाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने इस वीडियो पर कहा कि इंस्टाग्राम पर फिल्टर लगाकर लोग ऐसे ही एक दूसरे को बेवकूफ बनाते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर 30,000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
वैसे आप ही बताएं कि आपको यह प्रैंक वीडियो कैसा लगा। कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top