सेना के जवान ने बीच समुद्र में भरी उड़ान, जवान को देख लोगों को याद आई कलयुग में त्रेता युग
हम सभी ने रामायण में हनुमान जी के साथ ऐसे अनेक लोगों को हवा में उड़ते हुए देखें। लोगों का मानना है कि त्रेता और द्वापर युग में ऐसे ऋषि मुनि हुआ करते थे जो अपने मन की गति से भी तेज आसमान में उड़ते थे। वह भी बिना किसी सहारे के उड़कर वह एक जगह से दूसरी जगह चले जाते थे।
आज कलयुग में ऐसा होना संभव तो नहीं है लेकिन हां कलयुग में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि वह कुछ ऐसे अविष्कार किए हैं कि इंसान हवा में उड़ते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर बेहद ही आराम से और सभी सुख सुविधाओं का आनंद लेते हुए पहुंच सकता है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हुआ करता हैं। जिन्हें देखने के बाद हैरानी तो खूब होती हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं कि आंखें फटी रह जाती हैं।
ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देखेंगे कि समुद्र में एक सेना का जहाज चल रहा है और उसके पीछे एक छोटी सी नाव चल रही है। उस नाव में कुछ जवान बैठे हुए हैं। उसी नाव से एक जवान अचानक आसमान में उड़ने लगता है और उड़ते हुए वह बड़े वाले जहाज के आगे पीछे मंडराने लगता है, बाद में वह बड़े जहाज पर उतर जाता है।
यह अचंभित करने वाला नजारा देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है और इससे आईएएस अधिकारी डॉक्टर एमवी राव ने शेयर किया है और लिखा है, “काश मैं ऐसा कर पाता बेशक कई बार मैं ऐसा करता हूं सपनों में”
39 सेकेंड के इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और लाइक भी किया है। इस पर यूजर्स ने अपने मजेदार कमेंट दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- सर कई बार सपने में मैं भी उड़ चुका हूं। हां नींद खुलने के बाद आसमान से बिस्तर में खुद को पाता हूं। एक यूजर ने इसे फ्लैपी बोर्ड का खेल बताया है। जहां आपको पक्षी को उड़ाने के लिए लगातार स्क्रीन को छोड़ना पड़ता है।
Wish I could do this 🤗
Of course, many times I do it
in dreams 😊@amazing_physics pic.twitter.com/tu1S8IpJKk— Dr. M V Rao, IAS (@mvraoforindia) January 10, 2022
एक यूजर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा- यह कोई बड़ी बात नहीं है। यहां तो लोग हवा में ही रहते हैं, बिना किसी यंत्र के।
आपको कैसा लगा जवान का यह वीडियो कमेंट बॉक्स में लिखें।