समुद्र में आपको कई तरह के जलीय जिव देखने को मिलते है, जिसमे से आज कुछ एसे भी है जिन्हें आज तक कोई नही देख पाया है | समुद्र में लाखों की संख्या में जीव-जंतु रहते हैं, जिसमें से कुछ को लोग जानते हैं, जबकि अधिकतर जीवों के बारे में लोगों को पता ही नहीं है | आज हम आपको एक एसे ही जिव के बारे में बता रहे है जिसे कई लोगो ने आज तक नही देखा है |
आपको बता दे की समुद्र में 2 लाख से अधिक जीवों की ज्ञात प्रजातियां हैं, जबकि कई ऐसे समुद्री जीव भी हैं जिन्हें अभी तक कोई नही जान पाया है | जो रहस्य ही बने हुए हैं, एक ऐसे ही रहस्यमय समुद्री जीव का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो की देखने में बेहद ही अजीब है |
यदि आप उसको देखेगे तो आप भी हैरान हो जायेगे | आपको देखकर उसको ऐसा लगेगा की जैसे वह किसी और ही दुनिया से आया हो | इस वाइरल वीडियो में आप देख सकते हैं, कि मेंढक की तरह दिखने वाले इस समुद्री जीव के दोनों तरफ 4-4 पैर निकले हुए हैं और वह अपने पैरों की मदद से रेत के अंदर गड्ढा बनाते हुए घुसता जा रहा है | उसके बाद आप देख सकते है की किस तरह से अगले ही पल वीडियो में नाक जैसी आकृति वाली एक चीज रेत के ऊपर दिखती है, जबकि बाकी का शरीर रेत के अंदर धंसा हुआ है | इस तरह का जिव पहले कभी नही देखा गया है |
View this post on Instagram
इस विडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, इस अजीबोगरीब से दिखने वाले जीव का वीडियो natureferver नाम की आईडी से शेयर किया गया है और साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘इस जलीय जीव का नाम क्या है?
आपको बता दे की हैरान करने वाले वीडियो को अब तक 1 लाख 98 हजार व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 6 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है | बहुत सारे लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करके इस जलीय जीव का नाम बताने की कोशिश की है |
कई लोगो ने इस जिव का नाम ‘कोरोना’ बताया है, तो कई लोग इसे देखने के बाद केकड़ा भी बता रहा है | अभी इस पर एक यूजर ने कमेंट में सवालिया लहजे में कहा है, ‘यह टाइगर क्रैब (केकड़ा) जैसा दिखता है?’ |
तो कोई इसे काउ (गाय) फिश (मछली)’ बता रहा है आप भी इस जिव का विडियो देख सकते है और अपने अनुसार इसके बारे में अपनी राय बता सकते है |