हम सभी अक्सर किसी महिला को अपने शहर में कूड़ा बीनते हुए देखते है | लेकिन क्या हम कभी सोचते है की इन्हें फुल अंग्रेजी आती होगी | एक ऐसा ही विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है जिसमे यह महिला फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हुए देखि जा सकती है |
इस वीडियो में महिला को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह इतनी अच्छी इंग्लिश बोल लेती है। किसी को देखकर यह अंदाजा नही लगा पाते है, की उनके अंदर क्या हुनर छिपा है। लोग सोच भी नहीं सकते कि सड़क पर कचरा बीनने वाली औऱत इतनी शानदार अंग्रेजी बोल सकती है कि सुनकर ही लोगों की जुबान अटक जाए।
View this post on Instagram
यह विडियो सचिन नामक युवक द्वारा बनाया गया है | जिसमे दिखाई दे रही महिला बेंगलुरु की है, विडियो में कूड़ा बीनने वाली महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हुई दिख रही है। इस वीडियो में महिला को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह इतनी अच्छी इंग्लिश बोल लेती है। सचिन ने महिला से काफी देर तक बात की, बातचीत के दौरान जब सचिन ने पूछा कि क्या वह अकेली रहती हैं तो उसने अपने भगवान की तस्वीर दिखाई और कहा कि उनके बिना कोई अकेला कैसे रह सकता है। उसकी इस बात लोगों को इमोशनल कर दिया।
वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने कैप्शन में लिखा कि “कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें। कुछ ख़ूबसूरत तो कुछ दर्दभरी, लेकिन चंद फूलों के बिना ज़िंदगी क्या है…इस अद्भुत उत्साही महिला से संपर्क करना चाहते हैं.. यदि आप में से कोई उसे मिलना चाहता है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
इस विडियो को लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रह है, और लोग इस महिला की तारीफ भी कर रहे है।