83 यात्रियों से भरा हुआ यूक्रेन विमान, काबुल में हाईजेक हुआ, ईरान की तरफ ले जाया गया। Latest News

83 यात्रियों से भरा हुआ यूक्रेन विमान, काबुल में हाईजेक हुआ

अफगानिस्तान में इस समय हम सभी जानते है, वहा के हालत इस समय बिलकुल भी सही नहीं चल रहे है। हर कोई नागरिक वहा से भागकर सुरक्षित जगह पर जाना चाहता है। इस बिच एक और खबर आयी है, की अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में यूक्रेक का एक विमान हाईजेक कर लिया गया है। यूक्रेन की सरकार द्वारा बताया गया की हमारा यह विमान अफगानिस्तान में फंसे यूक्रेनी नागरिकों को लेने के लिए वहा पर पंहुचा था। लेकिन उसे बंधक बना लिया गया है।

83 यात्रियों से भरा हुआ यूक्रेन विमान, काबुल में हाईजेक हुआ

हाइलाइट्स

1 – यूक्रेन के डेप्युटी विदेश मंत्री ने दावा किया कि उनका एक विमान अफगानिस्तान में हाईजैक कर लिया गया
2 – यह विमान यूक्रेन के नागरिकों को काबुल से निकालने के लिए आया था और उसे ईरान ले जाया गया है
3 – यह विमान किन लोगों ने हाइजैक किया है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन वे हथियारबंद थे

यूक्रेन विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दी जानकारी

इस पुरे घटनाक्रम की जानकारी यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दी। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया की विमान को हाइजेक करने के बाद ईरान की तरफ ले जाया गया है। रूसी न्यूज एजेंसी ताश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें विदेश मंत्री येवगेनी येनिन द्वारा बताया गया की रविवार को कुछ लोगों द्वारा हमारे विमान को हाइजेक कर लिया गया। हाईजेक करने वाले लोग हथियारों से लैस थे, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया ।

मंगलवार सुबह हाईजेक किया गया था विमान

यह घटना मंगलवार की है, ऐसी दिन विमान को हाईजेक किया गया। यूक्रेनी लोगों को एयरलिफ्ट करने की बजाय विमान में सवार कुछ लोग उसे ईरान की तरफ ले गए। बताया गया की उनका तीसरा एयरलिफ्ट प्रयास सफल नहीं हो पाया। यूक्रेन के सुरक्षाकर्मी एय़रपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते विमान को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका।

विमान को वापस लाने की कोशिश जारी

डिप्टी विदेश मंत्री द्वारा दी गयी इस जानकारी में बताया की उसे लाने के लिए प्रयास जारी है। येनिन ने केवल ये बताया कि पूरी राजनीतिक सर्विस विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा के नेतृत्व में पूरे सप्ताह काम किया जाता है। खबर के मुताबिक रविवार को 31 यूक्रेनी नागरिकों सहरित 83 लोगों के साथ एक सैन्य विमान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचा। इस विमान के जरिए पहले 12 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों की स्वदेश वापसी हुई है।

अफगानिस्तान में इस समय राजनीतिक अस्थिरता चरम पर है। ऐसे में कुछ भी किसी समय हो सकता है। जबसे यहां से अमेरिका द्वारा अपनी सेना को हटाया गया तभी से इस तरह हालत बने हुए है। यह लगातार अफगानिस्तान पर पूर्ण रूप से कब्जा ज़माने की कोशिश में लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top