बॉलीवुड की कई लड़ाइयो को आपने देखा होगा की आज हम आपको देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा की लड़ाई के बारे में बताने जा रहे है | प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर जितना हिट रहा है, उससे कहीं ज्यादा वे अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं। उनके साथ अक्षय कुमार के साथ भी उनका नाम जुड़ चूका है | आज हम आपको उनका एक किस्सा बताने जा रहे है |
इन दोनों ने एक साथ कई फिल्में की, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं | उस समय प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की जोड़ी उन दिनों पर्दे पर हिट मानी जाती थी। जब अक्षय कुमार के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की चर्चा थी उस समय ट्विंकल खन्ना से शादी कर चुके थे।
ट्विंकल खन्ना ने प्रियंका को लगाया था फ़ोन
ट्विंकल खन्ना को प्रियंका और अक्षय कुमार के अफेयर्स की खबरें बर्दाश्त नहीं हुई, तो उन्होंने अपने पति को समझाने से अच्छा देसी गर्ल को कॉल करना ही उचित समझा। इसके लिए उन्होंने उसे फ़ोन किया और खरी खोटी भी सुनाई | मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने प्रियंका को अक्षय कुमार से दूर रहने के लिए भी कह दिया था, लेकिन उन्होंने इनकी बातो पर ध्यान नही दिया इसके बाद ट्विंकल खन्ना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे सीधे एक बार उनके शूटिंग के सेट पर जा पहुंची।
फोन पर लड़ाई के बाद सेट पर हंगामा
वहा पहुचने के बाद उनका गुस्सा अक्षय कुमार पर निकल गया। उस समय प्रियंका चोपड़ा को थप्पड़ मारने गई थी, लेकिन वे उस समय शूटिंग पर नहीं थी, जिसकी वजह से उनके गुस्से का शिकार अक्षय कुमार को होना पड़ा। बताया जाता है, ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था और उनके साथ काम नही करने को कहा था |
उसके बाद अक्षय कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे अब प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।