आज हम आपको उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुनर्जन्म की हैरतअंगेज करने वाली घटना के बारे में आपको बताने जा रहे है | यहा एक लड़के की आठ साल पहले मौत हो चुकी थी | जो बीते 19 अगस्त को मृतक के पिता से मिलने दोबारा गाँव में लोट आया है |
जानिये पूरा मामला
आपको बता दे की मैनपुरी जिले के ग्राम नगला सलेही के प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का 13 साल का बेटा रोहित कुमार आठ साल पहले मर चूका था, उसकी मोत गाँव के पास निकली नहर में डूबने से हुई थी | प्रमोद कुमार के दो संतान थे, एक लड़का व एक लड़की जिसमें रोहित की मौत हो चुकी थी |
आपको बता दे की रोहित की मौत 4 मई 2013 को नहर में नहाते वक्त हुई थी। रोहित की मौत के 8 साल बाद पास के ही गांव नगला अमर सिंह के रहने वाले रामनरेश शंखवार का बेटे चन्द्रवीर उर्फ छोटू ने दावा किया है की वह उसका पुनर्जन्म हुआ है और उसके बाद उसने उसके पुराने पिता से मिलने की इच्चा जताई |
19 अगस्त को चंद्रवीर उर्फ छोटू, प्रमोद कुमार के घर आया और उन्हें पिता कहकर पुकारने लगा और उन्हें उसने पहचान भी लिया | उसके बाद वह लड़का अपने पूर्व जन्म की बाते बताने लगा, जिसे सुनकर लोगो को यकीं नही हुआ |
उसके बाद गाँव के कई लोग एकत्र हो गये और उसके बारे में चर्चा करने लगे | उससे उसके पुनर्जन्म से जुड़ी बातों के बारे में पूछने लगे |
उसी फ्दोरण गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाषचन्द्र यादव भी आ गये जिसने उनके मृतक बेटे को पढाया था |
उसने उन्हें भी पहचान लिया और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया | चंद्रवीर को गांव वाले उसी स्कूल ले गये, जहां वो पहले पढ़ता था, वहां पर जब शिक्षकों ने उससे पूछा की वो कौन से कक्षा में पढ़ता था तो उसने तुरन्त बता दिया |
यह बात आज उसके गाँव के आसपास फैल चुकी है और उससे मिलने के लिए आज कई लोग आ रहे है | चंद्रवीर के पिता रामनरेश शंखवार ने सभी को बताया की जबसे यह बड़ा हुआ है, अपने पुनर्जन्म की बातें करता था और नगला सलेही आने की जिद्द करता था | उसकी यहा मिलने की काफी इच्छा थी जिसके बाद उसे यहा लाया गया |
आज सभी लोग इस लड़के को देखकर काफी हेरान है और दोबारा जन्म होंने की बात से बहुत प्रभावित है |