74 साल की उम्र में, इस महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बना लिया विश्व रिकॉर्ड।

74 साल की उम्र में, इस महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

दुनिया में मां बनने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। इस बात को आज एक महिला ने साबित कर दिया है। सभी महिला के लिए मां बनाना दुनिया में सबसे बेहतरीन एहसास होता है। लेकिन हम सभी जानते है की इसके लिए उम्र भी एक सीमा होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है, जिसने 74 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया है।

74 साल की उम्र में, इस महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
सामान्य तौर पर बात करें तो महिलाएं 45-48 वर्ष तक बच्चों को जन्म दे पाती हैं इसके बाद उनके अंडाशय में अंडाणु बनना बंद हो जाता है जिसके कारण बच्चे की उत्पत्ति नहीं हो पाती। लेकिन हाल ही में विज्ञान की इन सब बातों को एक तरफ रख कर 74 साल की एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म देकर चमत्कार कर दिया है।

74 साल की उम्र में, इस महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

जानें पूरी खबर

यह महिला हैदराबाद की रहने वाली है, इसका नाम मंगायम्मा है। आपको बता दे की इस महिला ने 54 साल पहले शादी की थी उनके पति का नाम राजा राव है। जब दोनों की शादी हुई तो इसके बाद काफी वर्ष बीत गए लेकिन उन्हें कोई भी संतान की नहीं हुई। उन्होंने बच्चे के लिए काफी प्रयास किया। जब सफलता नहीं मिली तो दोनों काफी मायूस हो गए। इस सबके बाद उन्होंने संतान प्राप्ति की आस ही छोड़ दी थी।

74 साल की उम्र में, इस महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

वह अपना जीवन बिना संतान के ही बिताने लगे, लेकिन भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। यह बात इससे साबित होती है, की महिला ने 74 वर्ष जो उम्र में एक नहीं बल्कि 2 जुड़वाँ बच्चो को जन्म दिया है। क्योंकि 54 साल के बाद 74 वर्ष की उम्र में इनके घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब महिला ने एक साथ दो बेटियों को इतने समय बाद जन्म दिया।

आपको बता दे की जब इन्हे संतान नहीं हो पायी तो इन्होने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। इसकी मदद से इतनी अधिक उम्र होने के बाद भी 2 बच्चों को वह आज जन्म दे पायी है। डॉक्टर का कहना था की यह केस काफी मुश्किल था और ऑपरेशन करना भी काफी मुश्किल था। लेकिन इसे सफलता पूर्वक कर लिया गया और आज माँ और बेटिया सभी स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top