आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद – सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख की फिल्म का ये सीन, देखे विडियो |

सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख की फिल्म का ये सीन

मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान को कल हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी है | उन्हें निचली अदालत से रिहाई ना मिलने के बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी, जिसमे तिन की सुनवाई के बाद उने जमानत दी गयी है |
इसके बाद से ही शाहरुख खान काफी खुश है | इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो की शाहरुख खान की एक फिल्म का है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है |

आर्यन खान को NCB ने 2 अक्टूबर को मुंबई के इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से उन्हें जमानत नही मिली थी | उनके साथ ही अन्य लोगो को भी गिरफ्तार किया था, जिसमे अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी शामिल थे |
बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को उन्हें बेल देने का फैसला किया है, इस खबर के बाद से ही आर्यन और शाहरुख के फैंस बेहद खुश हैं और वे अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं | सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो की शाहरुख खान की फिल्म राइस का है |

विडियो में शाहरुख जेल से बाहर आते दिख रहे हैं और बाहर आते देख अन्य लोग काफी खुश हैं | इसी ख़ुशी की सभी लोग सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं | इस विडियो को ट्विटर पर शेयर किआ है, यह Jagruk Nagrik के पेज से साझा किया गया है इस विडियो पर अभी तक हजारों लाइक्स और कमेंटस आ चुके है | विडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्शंस शेयर किये है |

देखे वीडियो –


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है’ इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, ‘ये शाहरुख की शानदार फिल्मों में से एक है’ आपको बता दें जैसे ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान की जमानत पर फैसला सुनाया सेलेब्स के रिएक्शन भी अलग अलग आ रहे है |
एक्टर सोनू सूद ने भी इस मामले पर ट्वीट कर लिखा- समय जब न्याय करता है, तब गवाहों की जरूरत नहीं होती | इस तरह से अन्य लोगो के भी इस पर कमेंट आ रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top