हम सभी अपने बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए केक लेकर आते है और उसको काटते है | इसके साथ ही इसको यादगार बनाने के लिए कई तरह की तैयारी भी करते है | इसी तरह इन दिनों के मुम्बई के व्यक्ति का विडियो वाइरल हो रहा है, जिसने अपने जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया की जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गये |
इसने अपने बर्थडे को बहुत ही स्पेशल तरीके से मनाया है | आजकल, हर कोई केक के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखते हुए नजर आता है, जो आम बात है | लेकिन सूर्य रतूड़ी जो मुंबई के रहने वाले है, उसने अपने जन्मदिन पर 550 केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया |
आप सही सुन रहे है, उन्होंने एक साथ 550 केक काटे है | आप इसका विडियो सोशल मीडिया पर देख सकते है, यह पूरा विडियो 2.5 मिनट का है | जिसमें हम सूर्य रतूड़ी को दोनों हाथों में चाकुओं से केक काटते हुए देख सकते हैं | इन केक को तीन टेबल पर एक रखा गया था, जिसमे सभी केक अलग-अलग साइज और टेस्ट के थे | वीडियो मुंबई के कांदिवली इलाके का बताया जा रहा है |
देखे वीडियो –
मुंबई के युवक ने जन्मदिन पर काटे 550 केक, आप भी देखिए#मुंबई #Mumbai #birthday #birthdayboy #cake pic.twitter.com/H5pRk0wdJS
— Avinash Pandey (@Pandey4Avinash) October 13, 2021
यह पहली बार नहीं है जब इतने केक काटे गये है | इसके पहले भी विचित्र केक काटने की रस्म को अलग अलग जगह पर देखा गया है | ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने एक सेरेमनी के दौरान तलवार से केक काटकर सुर्खियां बटोरी थीं | वही के गुजरात के सूरत से वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति तलवार से केक काटते हुए देखा गया था |
लेकीन इस तरह से केक काटने के बाद उस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था | अगस्त महीने में भी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें 2 लड़के तलवार से केक काटते हुए नजर आये थे |