SDM ने इस तरह से मनायी ओल्ड एज होम में अपनी दिवाली – बेसहारा लोगों के साथ नाचते नजर आए

SDM ने इस तरह से मनायी ओल्ड एज होम में अपनी दिवाली

आपको बता दे की इन दिनों सोशल मीडिया पर UP के SDM का एक विडियो वाइरल हो रहा है, जिसमे वह अपनी दिवाली एक ओल्ड एज होम में मनाते दिख रहे है | इस विडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है और उनके इस तरह से दिवाली मनाने की तारीफ भी कर रहे है |
आप इस विडियो में देख सकते है, की किस तरह से बेसहारा बुजुर्ग महिला और पुरुषों के साथ एसडीएम नाचते हुए दिखाई दे रहे है | आपको बता दे की बिना किसी को जानकारी वह वृद्धाश्रम पहुंचे थे वह मुरादाबाद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की तस्वीरे भी सामने आई है |
वही वीडियो में मुरादाबाद के SDM प्रशांत तिवारी वृद्ध महिलाओं तथा पुरुष के साथ नाचते नजर आए। उनके साथ में और अधिकारी भी गये थे जो इस विडियो में दिखाई दे रहे है | इसमे मुरादाबाद के DM शैलेन्द्र सिंह, SSP बबलू कुमार, एसपी सिटी अमित आनंद की तस्वीर भी देखि जा सकती है |

This is how SDM celebrated his Diwali at Old Age Home
यह विडियो मुरादाबाद के मिलन विहार स्थित वृद्धाश्रम का है जहां दीपावली पर सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर परिवार समेत पहुंचे थे और उनके साथ उन्होंने दीपावली का पर्व बहुत ही आनंद से मनाया था |
आप विडियो में देख सकते है की, किस तरह से इसमे बुजुर्ग लोग ‘झुमका गिरा रे’ गीत पर डांस कर रहे है | वहा रहने वाली वृद्ध महिला माधुरी ने इस बारे में बताया की उसने डांस भी किया था, उसके साथ ही कुछ ने भजन भी गाया था तथा मिठाई भी खाई। इस तरह से उन सभी ने बेहतर तरीके से दीपावली पर्व को मनाया है |

This is how SDM celebrated his Diwali at Old Age Home
इस विडियो के वाइरल होने के बाद SDM अधिकारी की सभी लोग बड़ी तारीफ कर रहे है और उनके इस कदम को प्रेरणादायक बता रहे है | यह अन्य लोगो के लिए प्रेरणा है, जिनका आज कोई सहारा नही है उनके साथ दिवाली मनना बहुत ही सुखदायक होता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top