हम सभी जानते ही की, फ्लाइट के अंदर आपको जाते समय स्वागत में हिंदी या इंग्लिश भाषा का उपयोग किया जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो वाइरल हो रहा है, जिसमे फ्लाइट के दोरान भोजपुरी भाषा में स्वागत किया गया है | यह फ्लाइट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमे फ्लाइट के कर्मचारी भोजपुरी भाषा में यात्रियों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं |
अक्सर देखा जाता है कि लोग अपना कीमती समय बचाने के लिए ट्रेन या बस की जगह फ्लाइट से ही सफर कर लेते हैं, इसमे उड़ान भरने से पहले क्रू मेंबर या पायलट आकर उनकी यात्रा के लिए अंग्रेजी में शुभकामनाएं देते हैं, या कोई फ्लाइट में हिंदी में स्वागत किया जाता है | लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. जिसमें फ्लाइट के क्रू मेंबर भोजपुरी भाषा में एनाउंसमेंट कर रहे|
अपनी भाषा बोलिए, पढ़िए, लिखिए और प्रोत्साहित कीजिए.
Nice gesture @IndiGo6E pic.twitter.com/BbRn4AR5kR— Awanish Sharan (@AwanishSharan) October 29, 2021
यह विडियो इंडिगो फ्लाइट का है, जिसमे बैठे यात्रियों से अचानक पायलट भोजपुरी भाषा में बात करने लगा | भोजपुरी में बात करते हुए पायलट ने कहा, ‘सारे लोगन के इंडिगो परिवार की तरफ से रउआ सब लोगन के हार्दिक अभिनंदन करेजा…’ फ्लाइट के अंदर की 59 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है |
इस विडियो को शेयर करते हुए अवनीश शरन ने लिखा, ‘अपनी भाषा बोलिए, पढ़िए, लिखिए और प्रोत्साहित कीजिए |
इस विडियो को अभी तक सोशल मीडिया पर 28 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे 4177 लोगों ने लाइक कर लिया इसकी संख्या लगातर बढ़ रही है | ट्विटर यूजर भी इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं | यह विडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर देहा जा रहा है आप इस विडियो को देखकर फ्लाइट के अंदर का नजारा देख सकते है |