कोरोना का टीका इस समय पूरी दुनिया में चल रहे है, और इसे हर कोई लगवा रहा है | भारत में यह टिके फ्री में लोगो को लगाये जा रहे है, तो कही कुछ देशो में इसके लिए पेसे भी लिए जा रहे है | लोग इस टिके को बिमारी से बचने के लिए पेसे देकर भी लगा रहे है | लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है, जो इस टिके को लगवाने के बाद करोड़पति बन गयी |
इस लड़की ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि वह कोरोना टीका लगवाते ही 7 करोड़ की मालिक बन गई | जी हां आप सही पढ़ रहे है यह लड़की 7 करोड़ की मालिक बन गयी | अब इस लड़की की तारीफ के सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे है | आपको बता दें कि जिस कोरोना वायरस के चलते लोगों को घरों में कैद होना पड़ा, साथ ही इतनी परेशान उठानी पड़ी, लेकिन यह उसी बीमारी का टिका लगाकर करोडपति बन गयी | आपको बता दे की कोरोना वैक्सीनेशन के एक खास अभियान के तहत एक लड़की ने 7 करोड़ रुपये का इनाम जीता है | उसने यह इनाम जीतने के लिए उसने जो तरीका अपनाया है वह भी काबिले-तारीफ है |
खबरों के मुताबिक कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत 7 करोड़ रुपये का इनाम जीतने वाली लड़की जोआने है | यह खबर आस्ट्रेलिया की है, जहा सरकार ने लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मिलियन डॉलर वैक्स कैंपेन शुरू किया था जिसमे 30 लाख लोगों के बीच किसी एक को जैकपॉट जीतने का मौका मिलना था उसमे यह जैकपॉट इस लड़की ने जीता है |
इसी कैंपेन में ही जोआने ने कोरोना का टीका लगवाया था जिसके कुछ दिन बाद उसे पता चला कि वह 7 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत गई है | लड़की ने मीडिया को बताया कि उसे इस बात पर यकीन नही हो रहा है, की वह इतना पैसा जित गयी है, यह सब सपने जैसा ही लग रहा है |
उसने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, उस दोरान द मिलियन डॉलर वैक्स अलायंस लॉटरी सिस्टम में भी उसका रजिस्ट्रेशन हुआ था | उसके बाद लोटरी में उसका नाम सामने आया और वह आज करोडपति बन गयी है |