मछली की जीभ काटकर उसी के मुह में रहने लगा यह जीव, मुंह खोलने पर दिखा ‘दैत्य’ |

मछली की जीभ काटकर उसी के मुह में रहने लगा यह जीव

कई तरह के जीव जंतु पाए जाते है, जिनकी फितरत और उनका रंग रूप सभी कुछ अलग अलग होता है | इनकी प्रजाति, खाना, रंग-रुप और आकार सब एक-दूसरे से अलग होता है। ऐसा ही एक जीव के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जायेगे |
आपको बता दे की कुछ जीव ऐसे भी है, जो दूसरे प्राणी के शरीर में छिपकर रहता है, और धीरे-धीरे उसी के शरीर या उसके द्वारा किए गए शिकार को खाने लगता है। वह दुसरे के शरीर को ही अपना घर बना लेता है | जी हां, ऐसे जीवों को पैरासाइट (परजीवी) कहा जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो रही है जिसमें एक खतरनाक परजीवी ने मछली मुंह को ही अपना घर बना लिया था।

दिखी मछली की खौफनाक फोटो

मछली की जीभ काटकर उसी के मुह में रहने लगा यह जीव

 

इन दिनों एक मछली की फोटो वाइरल हो रही है, जिसने सभी को हेरान किया है | इस मछली की जीभ को काटकर पैरासाइट ने खुद को उसकी जीभ बन गया | इसमें दिखाई दे रही मछली अटलांटिक क्रॉकर है। जब इसके मुंह के अंदर देखा गया तो पत्थर सी कोई चीज अटकी हुई दिखाई दी, जिसकी वजह से मछली को खाना खाने में परेशानी हो रही थी।
जब मुंह खोलकर देखा गया तो पाया की यह कोई पत्थर नही, बल्कि एक पैरासाइट था। बता दें कि यह जीव तब तक मछली की आधी जीभ खा चुका था और उसके मुंह के अंदर बैठकर मछली का शिकार खा रहा था।

पैरासाइट क्या है?

मछली की जीभ काटकर उसी के मुह में रहने लगा यह जीव

आपको बता दें कि, इस पैरासाइट को ‘टंग ईटिंग लोउसे’ के नाम से भी जाना जाता है। ये परजीवी होता है जो दुसरे के शरीर को खाकर उसका जीवन जीता है | यह काफी स्मार्ट होते हैं, ये मछलियों के गिल के रास्ते शरीर के अंदर घुसते है और बाद धीरे-धीरे उसकी जीभ को काटकर खत्म कर देते हैं। यह मछली की जीभ की जगह ‘टंग ईटिंग लोउसे’ खुद चिपक जाता है। इससे मछली जो भी खाती है वो सीधे इन पैरासाइट्स के पेट में जाता है। इस तरह से यह अपनी पूरी जिंदगी मछली के मुंह में बिताते है।

इन जीवो कपर कई समय से रिसर्च भी चल रही है, इसमे नॉर्थ-वेस्ट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर निको स्मिट तक जब यह तस्वीर पहुंची तो वो भी हैरान रह गए। प्रोफेसर निको ने कहा कि मरीन बायोलॉजिस्ट होने के बावजूद मैंने सिर्फ शार्क और समुद्री मछलियों के साथ पैरासाइट देखे हैं, उनका कहना है की इस तरह का पैरासाइट कभी नहीं देखा।
इन दिनों इस पैरासाइट की तस्वीरे काफी वाइरल हो रही है, जिसे आप भी देख सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top