नवरात्रि में इस गाय ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म, लोग मान रहे है, देवी मां का अवतार – करने लगे पूजा।

नवरात्रि में इस गाय ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म

आज हम आपको ओड़िशा के नबरंगपुर में नवरात्रि के दौरान एक गाय के बछड़े के बारे में बता रहे है | यह बछड़ा सामान्य दिखने वाले बछड़े की तरह नही है | आपको बता दे की इसके दो सिर और तीन आंखें है | इसका जन्म नवरात्रि के समय हुआ है, जिसके लिए लोग इसे देवी मां का अवतार मानकर उसकी पूजा कर रहे है |

नवरात्रि में इस गाय ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म
कुछ दिन पहले ओड़िशा के नबरंगपुर जिले के कुमुली पंचायत के बीजापुर गांव में हुआ है | जिस गाय को यह बछड़ा हुआ है, उसके मालिक किसान है, जिनका नाम किसान धनीराम है, उन्ही की गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया है |

इसका एक विडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है, जिसमे साफ तौर पर देख सकते है की, यह कैसा दिखाई दे रहा है | विडियो में गाय के बछड़े के दो सिर देखे जा सकते हैं | वीडियो को @iamsuffian ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद यह लोगो के बिच वाइरल हो गया |

धनीराम किसान ने इस गाय को दो साल पहले ही खरीदा था | जब गाय को कुछ दिक्कत महसूस हुई तो उसे डॉक्टर को दिखाया गया, जिसके बाद पता चला की बछड़े के दो सिर और तीन आंखें है | अभी बच्चे को अपनी मां का दूध पीने में बहुत दिक्कत होती है, इसके लिए अभी बाहर का दूध पिलाया जा रहा है | इसे लोग माँ का अवतार मान रहे है और इसकी पूजा अर्चना भी कर रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top