दुनिया में कई तरह के पक्षी हैं, जो बेहद ही अजीबो-गरीब और खुबसुरत है | कई पक्षियों में आपको कई खाशियत मिलती है, जिन्हें हम नही जानते है | आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में आपको बताने जा रहे है, जो की बच्चो की तरह आवाज निकाल सकता है |
हम बात कर रहे है, ईको पक्षी की, इसे लायरबर्ड के नाम से भी जाना जाता है | इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम मेनुरा नोवेहोलांडे है, इसे कई देशो में इसी नाम से जाना जाता है | यह ज्यादातर आस्ट्रेलियाई के सिडनी में स्थित तारोंगा जू में पाए जाने वाला पक्षी है | इसके बारे में कहा जाता है, की यह पक्षी अपने आस-पास की आवाजों को सुनकर उसकी नकल कर सकते है |
यह पक्षी यदि किसी इंसानी बच्चे को रोता हुआ सुन ले तो यह बिल्कुल उसकी तरह रोने की आवाज निकाल सकता है | इसके साथ ही यह अन्य तरह के पक्षी की आवाज को भी सुनकर निकाल सकता है | यह अन्य आवाजों की भी कॉपी करने में माहिर हो सकता है |
एस पक्षी का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें यह पक्षी बच्चे की तरह रोता हुआ सुनाई दे रहा है, जिसका विडियो काफी वाइरल हो रहा है |
Bet you weren’t expecting this wake-up call! You’re not hearing things, our resident lyrebird Echo has the AMAZING ability to replicate a variety of calls – including a baby’s cry!
📽️ via keeper Sam #forthewild #tarongatv #animalantics pic.twitter.com/RyU4XpABos
— Taronga Zoo (@tarongazoo) August 30, 2021
इसकी आवाज की नकल करने की कला इस पक्षी को अन्य पक्षियों की तुलना में इसे अलग बनाती है |
तारोंगा चिड़ियाघर के यूनिट सुपरवाइजर लिएन गोलेबायोव्सकी के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहा ईको सात साल का है | यह लॉकडाउन के समय से ही कई तरह तरह की आवाज को निकाल रहा है | जिसे सभी लोग काफी पसंद भी कर रहे है | आप भी इस विडियो में इसकी आवाज को सुन सकते है |