हम सभी लोग एक दुसरे को को तो चिट्टी लिखते है या मेसेज करते है | लेकन आज हम आपको 2 एसे बच्चो के बारे में आपको बताने जा रहे है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अपने लिए चिट्टी लिखी है |
अपनी समस्या को बताया
असम के इन दो बच्चो ने एक एसी चिट्ठी लिखी हैं, जिसकी वजह से आज यह सुर्खियों में बने हुए है | उन्होए इन दोनों नेताओं को इनकी परेशानिया बताई है | यह परेशानी इतनी क्यूट हैं की अब दोनों की ये चिट्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी | इस चिट्ठी में लिखे शब्दों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस चिट्टी को किसी बच्चे ने ही लिखा हैं।
इन बच्चो के नाम रावजा और आर्यन है। रावजा 6 साल का है और आर्यन 5 साल का है | आर्यन ने पीएम मोदी के लिए अपनी चिट्टी मे लिखा, ‘प्यारे मोदी जी.. मेरे तीन दांत नहीं आ रहे हैं, कृपया उचित कदम उठाएं, इस कारण मुझे अपने पसंदीदा खाने को चबाने में दिक्कत हो रही है।’
वही दूसरी चिट्टी में रावजा असम के सीएम को संबोधित करते हुए लिखा की, ‘प्यारे हिमंत मामा, मेरे दांत नहीं आ रहे हैं। कृपया आवश्यकर कार्रवाई करें क्योंकि मुझे काफी दिक्कत हो रही है और खाना चबाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’
इन दोनों बच्चो की चिट्टी को मुख्तार अहमद नाम के आदमी ने फेसबुक पर पोस्ट किया है, उसके बाद यह वाइरल हो गयी |
आपको बता दे की इस पोस्ट को मुख्तार अहमदने 25 सितम्बर को शेयर किया था, उसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों बच्चो के अंदाज को काफ़ी पसंद किया जा रहा हैं | आप भी इनकी चिट्टी को सोशल मीडिया पर वाइरल पढ़ सकते है |