बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री कुछ भी होना मुमकिन है, यहा पर कई बड़े सितारों ने एक से अधिक शादिया की है | उसके साथ ही कई ने तो बिना शादी किए ही साथ रहने का फेसला किया है | बॉलीवुड में अक्सर लव अफेयर और ब्रेक अप की खबरें सुनना आम बात सी है | बॉलीवुड में रिलेशनशिप को लेकर कई सितारे लोगो के बिच चर्चा में बने रहते है |
आज हम आपको बिना शादी किये ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहने वाले सितारों के नाम बताने जा रहे है |
अभय देओल प्रीति देसाई
अभय देओल ने अभी तक शादी नही की है, लेकिन वह लिव इन रिलेशनशिप में प्रीति देसाई के साथ चर्चा में आ चुके है | वह कुछ समय तक साथ रहे उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया |

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का नाम भी मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है | एक समय यह दोनों भी प्रेमी जोड़े के रूप में जाने जाते थे | रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गज़ब कहानी’ के बाद से इनके बिच जमकर रोमांस हुआ था | यह ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में भी रह चुके है |

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
इन दोनों के रिश्ते को भी आज सभी जानते है| यह दोनों टीवी के मशहूर शो ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में एक साथ काम कर चुके है | यह दोनों भी काफी समय तक एक दुसरे के साथ लिव इन में रहे है |
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु भी लोगो की फेवरेट जोड़ी रही है | इन्होने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है | दोनों ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में काफी लंबे समय तक रह चुके हैं, उसके बाद दोनों ने किसी कारण से ब्रेकअप कर लिया |
राहुल देव और मुग्धा गोडसे
‘लिव इन रिलेशनशिप’ राहुल और मुग्धा का भी नाम आता है | यह दोनों एक दुसरे से 18 साल छोटे बड़े है, लेकिन दोनों ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं |
और आज भी एक दुसरे के साथ बिना शादी किये रह रहे है |