दुनिया भर में कई लोग रहते है, इसमें कई अलग अलग जनजातियां मौजूद हैं और उनके समाज के नियम भी अलग आलग होते है | इसके साथ ही उनमे कई तरह की परंपराएं और अजीबोगर रस्म भी होती है, जो आपको हैरान करने वाले होती है |
आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे है जो, पश्चिमी केन्या की लुओ जनजाति है | इसे जोनागी/ ओनागी भी कहा जाता है, यह उत्तरी युगांडा क्षेत्र में भी पाए जाते हैं | लुओ अपनी अजीब परंपरा और सांस्कृतिक प्रथाओं के लिए प्रसिद्ध हैं |
यहा मृतकों के साथ सोना होता है –
इस जनजाति के लोगो के बिच एक प्रथा है, जिसमे विधवाएं अपने पति के शव को दफनाने से पहले उनके मृत शरीर के साथ एक ही कमरे में सोती थी |
उनका मानना है की इससे विधवा महिला अपने बंधनों से मुक्त हो जाती है और फिर से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है | पहले ऐसा करना पड़ता था वह इसे महिलाओं के शुद्धिकरण के लिए जरूरी मानते थे |
खास जगहों पर सेक्स का इस्तेमाल-
लुओ जनजाति अपने नियमो के अनुसार कुछ खास जगहों पर सम्बन्ध बनाते है | इनमें लड़ाई के दौरान महिलाएं अपने पति को खाना बनाने वाली छड़ी से नहीं मार सकती हैं और अगर ऐसा होता है तो इसे ठीक करने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों द्वारा एक विशेष अनुष्ठान कराया जाता है. इसमें दोनों को एक हर्बल पेय पदार्थ पीने के लिए दिया जाता है जिसे ‘मान्यसी’ कहा जाता है. इसके बाद दोनों के बीच का तनाव दूर करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता है।
वही जब फसल कटाई की जाती है उस वक्त उन्हें शारीरिक संबंध बनाना जरूरी माना जाता है | कटाई से एक रात पहले लुओ पुरुष को सबसे पहले अपनी पहली पत्नी के साथ सोना जरूरी होता है | इसके पीछे मानना है की फसल बेहतर होती है |
वही जब शादी के बाद बेटा पत्नी को लेकर झोपड़ी में आता है, तो वो अपनी पत्नी से तब तक संबंध नहीं बना सकता है जब तक कि उसके माता-पिता उस बिस्तर पर एक साथ ना सोएं | इस रिवाज को वह नवविवाहितों को आशीर्वाद देने का तरीका मानते है |
वही इस जनजाति के लोग बड़े भाई-बहन से पहले शादी नही कर सकते है अगर ऐसा करते है, तो उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता है |