सबसे पहले अगर कौवे का नाम सुनते ही हैं आपके मन में क्या आता है -काला रंग और आपने भी शायद वह गाना सुना होगा झूठ बोले कौवा काटे | लेकिन क्या आपने कभी सोचा है सफेद कौवा भी होता है यह सुनकर आपको बहुत ही अजीब लग रहा होगा या फिर आपने कभी सफेद हुआ देखा है आपने आप के आस पास अगर कोई देखे होंगे तो वह काले रंग के देखे होंगे, काले कौवे को लोग अशुभ मानते हैं|
पर क्या आपको पता है कि सफेद कौवे को शुभ माना जाता आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के दडवासा क्षेत्र में सफेद कौवे को देखा गया है | यह कौवा देखने में काले कौवे जैसा ही है पर इसका कलर सफेद है कुछ अनुवांशिकी दोष के कारण इसके कलर में परिवर्तन आ गया है | दुनिया में काले कौए की प्रजाति में भी बहुत से कौवो में सफेद रंग का धब्बा होता है |
अगर हम पुराणों और मान्यताओं की बात करते हैं तो सफेद कौवे के काले होने की मान्यताओ के बारे में पता चलता है| और यह भी कहा जाता है कि – एक बार की बात है जब साधु ने कौवे को अमृत का पता लगाने के लिए भेजा और उसे पीने के लिए मना किया | सालों की मेहनत के बाद जब कौवे ने उस अमृत को ढूंढ लिया और उसने सोचा कि इतनी मेहनत करने के बाद अमृत मिला , क्यों नहीं उसे पी लिया जाए | और उसने अमृत को झूठा कर दिया , इसके बाद जब यह जानकारी साधु को हुई तो वह बहुत ही नाराज हुए |
उन्होंने वचन भंग करने के कारण और अमृत को झूठा करने के कारण उसे श्राप दे दिया | साधू ने कहा लोग उससे घृणा करेंगे और उसकी बुराई करेंगे | साधु ने अपने कमंडल में रखे पानी से कुएं के ऊपर छिड़क दिया जिसके बाद कौवे का रंग पलट गया और वह काला बन गया| तब से श्राप के कारण कौवा काला ही है |