ताबूत बनाने वाले जिस शख्स को ‘पत्थर’ के बदले मिले थे 13 करोड़ रुपए, उसने कहा है की मेरे साथ अब धोखा हो गया।

ताबूत बनाने वाले शख्स

आपको पता होगा की एक ताबूत बनाने वाले शख्स को हाल ही में उसके घर में गिरे उल्का पिंड के बदले 13 करोड़ रुपए मिले थे लेकिन अब उस शख्स ने कहा है कि उसके साथ धोखा हुआ है। यह उल्का पिंड नॉर्थ सुमात्रा में रहने वाले जोशुआ हुतागलंग को मिला था। उसे उल्का पिंड के बदले महज 10 लाख रुपए ही दिए गए।

जारेड कॉलिन्स ने ख़रीदा उल्का पिंड

जोशुआ हुतागलंग

उसने बताया की उस उल्का पिंड की कीमत उससे कई ज्यादा थी। जोशुआ ने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है, क्योंकि अमेरिका के अंतरिक्ष विशेषज्ञ जारेड कॉलिन्स ने उससे वो उल्का पिंड बेहद सस्ती कीमत पर खरीद लिया। न्यूज वेबसाइट ‘द स्टार’ की खबर के मुताबिक, जोशुआ हुतागलंग ने इस बारे में बताया कि उल्का पिंड के बदले में उसके करोड़पति बनने की जो खबरें मीडिया में चल रही है वह गलत है। उस उल्का पिंड के बदले में मुझे जो 200 मिलियन रुपिया (करीब 10 लाख रुपए) मिले। इस राशि को उसने अपने गांव के विकलांगों व अपने परिवार की मदद के लिए खर्च की है।

यह उल्का पिंड घर की छत तोड़ते समय आकर गिरा था। यह बात अगस्त के महीने की है। जब यह शख्श ताबूत बनाकर अपने परिवार का गुजारा करने वाले जोशुआ आंगन में अपना काम कर रहे थे, कि तभी उनके घर की छत तोड़ता हुआ फुटबॉल के आकार का एक पत्थर गिरा। उल्का पिंड की आवाज बहुत तेज थी जोशुआ की पत्नी ने जब उस पत्थर को छूना चाहा, तो उस समय वह काफी गर्म था, जिसके उन्होंने एक कुदाल की मदद से उस पत्थर को उठाया।


इस घटना के बाद अंतरिक्ष विशेषज्ञ जारेड कॉलिन्स ने उसे खरीदा था। जोशुआ ने अपने फेसबुक पर उल्का पिंड की तस्वीरों के साथ इस घटना को शेयर किया और देखते ही देखते उनकी पोस्ट वायरल हो गई। दो हफ्ते बाद अंतरिक्ष विशेषज्ञ जारेड कॉलिन्स जोशुआ को खोजते हुए उनके घर पहुंचे और उस उल्का पिंड को खरीद लिया। लेकिन जोशुआ के मुताबिक, वास्तविक कीमत करीब 13 करोड़ रुपए है, लेकिन उन्हें सिर्फ 10 लाख ही दिए गए।
बताया जा रहा है की यह उल्का पिंड ४ अरब साल से ज्यादा पुराना है। अभी तक इतना पुराना उल्का पिंड नहीं मिला है, वैज्ञानिको ने इससे पहले इतने साल पुराना उल्का नहीं देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top