सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ हर तरह के वीडियो आये दिन वायरल होते रहते है। इस प्लेटफॉर्म पर इंसान तो छाए रहते ही लेकिन जानवर और जीव जंतु भी कम नही है । उनकी कब कौन सी हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाये ये किसी को नही पता होता है। हर तरह के जीव-जंतुओं से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर भरे पड़े हैं। उनमे कुत्ते, बिल्ली साँप के वीडियो तो बहुत आम हैं, जो आपको फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएंगे। इनके वीडियो लोग देखना भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब बात करते है एक ऐसे ही वीडियो की। ये तो हर कुसिनको पता होता होता है कि माँ अपने बच्चो के लिए हमेशा प्रोटेक्टिव होती है। मां हमेशा एक मां ही होती है, चाहे वह इंसान की हो या कोई जानवर या कोई अन्य जीव। इंसान के साथ-साथ हर प्रकार के जीव-जंतुओं में भी मां की भूमिका ऐसी होती है कि वह अपने बच्चों को चलना-फिरना, दौड़ना-भागना, खाना-पीना आदि सबकुछ सीखाती है और साथ ही हर प्रकार से उनकी रक्षा भी करती है। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे, जिसमें मां की ममता और उनका अपनत्व दिखता होता है। अभी एक एक ऐसा ही शानदार वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप भी यह जरूर कहेंगे कि मां ऐसी ही होती है। यह वीडियो एक विशालकाय मादा अजगर का है, जो अपने अंडों की रक्षा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक छोटे से टब में मादा अजगर बैठी हुई है और साथ में उसके ढेर सारे अंडे भी हैं। वह अंडे उसी अजगर के हैं, जिसमें उसके बच्चे पल रहे हैं। अब ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सांप अपने बच्चों को सीधे पैदा नहीं करते,बल्कि पहले उनके अंडे होते हैं, जो कुछ दिनों के बाद फूटते हैं और उसमें से छोटे छोटे बच्चे निकलते हैं। तो यह मादा अजगर अपने बच्चों यानी अंडों की रक्षा कर रही होती है।
View this post on Instagram
इस दौरान एक शख्स उस मादा अजगर के अंडों को छूने या शायद उन्हें लेने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन अजगर ने उसे अंडों को छूने तक क्या , पास पहुंचने तक नहीं दिया और उसे काटने के लिए उतारू हो गई। शख्स दाएं-बाएं हर तरफ से कोशिश करके थक गया, लेकिन मादा अजगर ने अपने अंडों की रक्षा बखूबी की और उसे अंडे छूने तक नहीं दिए। यह वीडियो मां की एक अद्भुत मिसाल पेश करता है और यह साबित करता है कि माँ किसी की भी हो अपने बच्चों को लेकर वो हमेशा ही प्रोटेक्टिव रहती है।
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो jayprehistoricpets नाम की आईडी से शेयर किया गया है और साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘कभी-कभी माएं वास्तव में सहज रूप से अपने अंडों की रक्षा कर सकती हैं’। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अब तक 7 लाख से भी अधिक व्यूज भी आ चुके हैं, जबकि 54 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। लोगों ने इस मां (मादा अजगर) की ममता को सलाम करते नहीं थक रहे हैं। आपको भी यह वीडियो एक बार जरूर देखना चाहिए।