आप सभी जानते है की Money Heist सीरीज का 5वा सीजन रिलीज हो चूका है, इसके बाद दर्शको में इसका अच्छा खासा क्रेज देखा जा सकता है। आज इस वेब सीरीज ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। इसे लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया। यह सीरीज अपने देश की नहीं है,लेकिन भारत में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है |
आज हम आपको Money Heist का क्रेज लोगो के साथ साथ मुंबई पुलिस पर किस तरह से देखा गया है, इसे बताने जा रहे है। पुलिस वालो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे इस सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया है।
मुंबई पुलिस द्वारा अपने बैंड खाकी स्टूडियो का एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमे मनी हीस्ट के लोकप्रिय गाने बेला चाओ पर मुंबई पुलिस के बैंड ने परफॉर्म किया है। आपको बता दे की बेला चाओ का इंस्ट्रूमेंट वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमे कई लोग इसमें डांस करते हुए देखे जा सकते है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मुंबई पुलिस का एक बेंड चलता है, जिसे खाकी स्टूडियो के नाम से जाना जाता है।
बेला चाओ सांग एक इटेलियन फार्मर प्रोटेस्ट सॉन्ग है, जिसे मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रिहर्सल के दौरान खाकी बैंड का बेला चाओ परफॉर्म करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसको शेयर करने के बाद नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी मुंबई पुलिस की पोस्ट पर कमेंट किया |
Money Heist के इस सांग पर परफॉर्म करते हुए लोगो ने काफी पसंद किया है, इसके बाद लोगो ने इस पर अपने कई कमेंट भी किये है। मनी हीस्ट एक स्पेनिश वेब सीरीज है जो दुनिया भर में एक बड़ी हिट बन गई है, इसे दुनियाभर के लोग काफी पसंद करते है।