बच्ची ने की सौतेली मां लाने की जिद, उसे मम्मी करीना कपूर जेसी चाहिए | देखे विडियो

बच्ची ने की सौतेली मां लाने की जिद

हम सभी जानते है, की बच्चे कितने जिद्दी होते है | बच्चे कई बार अपने ही पैरेंट्स से परेशान हो जाते हैं तो वह गुस्से में कुछ भी मांग सकते है | ऐसा ही एक विडियो इस समय सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है, जिसमे एक बच्ची सोतेली माँ लाने की जिद अपने पापा से कर रही है |
यह बच्ची मम्मी से गुस्सा होकर बैठी है और अपने पापा से बार-बार सौतेली मां लाने के लिए जिद करने लगती है | इसके बाद उसके पापा उसे समझा रहे है, की सौतेली मम्मी नहीं लानी चाहिए |

बच्ची को सौतेली मां चाहिए

यह विडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बर्फी टीवी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया | जिसके बाद यह काफी वाइरल हो गया, इसमे आप देख सकते है की 3 से 4 साल की उम्र की बच्ची अपने पापा से सौतेली मां लाने की जिद करने लगी, ऐसा उसने तब किया जब वह अपनी मम्मी से गुस्सा हो गयी |
उसने कहा की मेरी मम्मी अच्छी नहीं, मुझे सौतेली मम्मी चाहिए | इस पर पापा ने उससे कहा कि कैसी सौतेली मम्मी चाहिए, तो उसने करिश्मा कपूर जैसी या फिर करीना कपूर की तरह? मांगी है |

देखें वीडियो :

यह विडियो 5 मिनट से ज्यादा का है, इस समय यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है | आप इसमे देख सकते है, बच्ची के क्यूट एक्सप्रेशन और सौतेली मम्मी के लिए बार-बार डिमांड करना किस तरह से अच्छा लगता है | लोगो को यह विडियो काफी पसंद आ रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top