बम का नाम सुनते ही, लोगो के हाथ पाँव फुल जाया करते है | ऐसा ही एक बम का मामल महाराष्ट्र का बताने जा रहे है जिसमे एक शख्स ने एयरलाइंस कर्मचारियों से कहा कि फ्लाइट में बम है, उसके बाद पुलिस ने फ्लाइट को सर्च किया गया | उसने बताया कि यह बम उसने सपने में देखा था |
यह व्यक्ति महाराष्ट्र के पुणे का है, इसकी उम्र 28 साल है और पेशे से इंजीनियर है | यह पुणे-रांची की फ्लाइट में सवार होने जा रहा है, जिसके बाद उसने इसमे बम होने की झूठी खबर अथॉरिटी को बता दी | उसकी बात सुनकर अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया उसके बाद सघन सर्च अभियान चलाया गया लेकिन उसमे कुछ नही मिला | इस वजह से फ्लाइट 3 घंटे लेट भी हो गई |
यह बताई वजह
इस व्यक्ति से जब अथॉरिटी ने झूठी अफवाह फैलाने की वजह पूछी तो उसने बताया कि उसे पिछली रात एक सपना आया था, जिसमें उसने देखा कि फ्लाइट में बम है | उसके बाद उसने यहा आकर ऐसा कह दिया | उसके बाद झूठी खबर फैलाने के आरोप में रुषिकेश सांवत नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है | यह मामल तब का है जब, शुक्रवार की सुबह रुषिकेश अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट आया था उसकी पत्नी रांची जा रही थी |
पत्नी के लिए बोला था झूठ
इस मामले में यह सब उसने अपनी पत्नी के लिए किया था | जब रुषिकेश सावंत को इसके बारे में पता चला तो उसने पत्नी को 15 तारीख को वापस बुलाने का फैसला लिया, लेकिन उनके रांची से वापस आने की तारीख को रि-शिड्यूल कर दिया गया है | लेकिन बदली हुई तारीख उसके वापस लौटने के 3 दिन पहले नजर आएगी इस बात से खफा होकर उसने एयरलाइंस कर्मचारियों के साथ तीखी बहस की और उसके बाद बम होने की शिकायत यहा पर कर दी |
3 घंटे लेट हुई फ्लाइट
रुषिकेश ने जब बम की बात बताई तो, एयरलाइंस अथॉरिटी एक्शन मोड में आ गई. अथॉरिटी ने प्लेन को रोका और पुलिस को फोन किया | जिसके बाद सभी तरफ सर्च किया गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला | इस सर्चिंग में तीन घंटे लग गए जिसके कारण, फ्लाइट लेट हो गई |