तेंदुए का काम ही अपने शिकार का शिकार करना होता है | वह सभी जानवरों का शिकार कर सकता है वह चाहे छोटा हो या बड़ा | लेकिन आज एक सोशल मीडिया पर विडियो वाइरल हो रहा है, जिसमे उसे शिकार करने पर थप्पड़ खाना पड़ा है | यह किसी बड़े जानवर ने नही बल्कि एक बिल्ली ने मारा है |
एक तेंदुए और बिल्ली का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी मजे ले रहे है | इस वीडियो में दो जानवरों के बीच मजेदार तरीके से लड़ाई देखि जा सकती है | इस वीडियो को महाराष्ट्र के नासिक से शेयर किया गया हैं। जिसमे एक तेंदुआ बिल्ली का शिकार करते हुए दिख रहा है |
लेकिन वह उसका शिकार नही कर पाता है, और उसे बिल्ली उल्टा थप्पड़ मार देती है | जिसे देखकर सभी लोग बिल्ली की तारीफ़ कर रहें है
किसने शेयर किया वह वीडियो
इस विडियो को डालने के बाद उसके साथ लिखा गया है, की ‘महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरने के बाद तेंदुआ और बिल्ली एक-दूसरे के आमने सामने थे।इस विडियो के बारे में वेस्ट नासिक डिवीजन के डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फोरेस्ट पंगज गर्ग ने बतया की तेंदुआ भी कुएं में जा गिरा था, उसके बाद में उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया, जिसमे उसके साथ एक बिल्ली भी उस कुए में पहले से थी |
यह पुरा विडियो 16 सेकंड का हैं। तेंदुआ बिल्ली पर बार बार अटैक करता हैं, लेकिन बिल्ली डटकर खड़ी हो जाती है, और उसे थप्पड़ मार देती है | दोनों को टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है |