आजकल लड़कियां अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित रहती है वो नए तौर तरीके से शादी करना चाहती है। और जो कुछ अलग होता है, उसके लिए सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन हर टाइप के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी से जुड़े वीडियो काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। और अगर वीडियो में दुल्हन दिख जाए तो क्या बात हैं, मानो सोने पर सुहागा हो गया। दुल्हन से जुड़े वीडियो लोग बहुत देखते हैं। हर किसी को दुल्हन में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी होती है। ऐसे में आज हम आपको नई नवेली दुल्हन का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपके भी मुंह से वाह निकल जाएगा।
अक्सर देखा गया है कि सभी लड़कियां अपनी शादी को लेकर बड़ी उत्साहित रहती हैं। वह इस खास दिन का इंतजार बहुत ही बेसब्री से करती हैं। फिर यदि उसे दूल्हा भी अपनी पसंद का मिल जाए तो उससे रहा नहीं जाता है। वह जल्द से जल्द अपने प्यार संग शादी के बंधन में बंधना चाहती है। शायद ऐसा ही हाल इन दिनों वायरल हो रही इस सुंदर सी दुल्हन का भी था।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन कार चलाती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दुल्हन के कपड़े पहन कार ड्राइव कर रही है। और वह दुल्हन के लिबाज में ही से ज्यादा खूबसूरत लग रही है। दुल्हन अपनी शादी से पहले खुद ही कार ड्राइव कर रही है। आमतौर पर शादी वाले दिन वह कार में पीछे बैठी रहती है और कार कोई दुसरा शख्स चलाता है। लेकिन यहां तो दुल्हन की खुशी इतनी अधिक है कि वह खुद ही कार चला अपने शादी समारोह में जाना चाहती है।
View this post on Instagram
सबसे दिलचस्प बात ये है कि कार चलाते हुए दुल्हन बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस और लिपसिंक भी करती है। वह बॉलीवुड मूवी ‘विवाह’ के गाने ‘मिलन की देरी…’ पर लिपसिंग करते हुए कमाल की अदाएं दिखाती है। ऐसा करते हुए वह बेहद क्यूट लगती है। दुल्हन के चेहरे की खुशी और शादी का उत्साह देख तो कोई भी मुस्कुराने लग जाएगा।
दुलहान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को witty_wedding नाम के पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ वह कैप्शन में लिखता है – जब दुल्हन विवाह स्थल पर जाने के लिए इंतजार नहीं कर पाती और चीजों को खुद हाथ में लेने का फैसला करती है।
इस वायरल हुए वीडियो पर पर लोग बड़े दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ‘लगता है दुल्हन को अपनी पसंद का दूल्हा मिल गया।’ फिर एक दूसरा यूजर लिखता है ‘कि दुल्हन अपनी शादी को लेकर कितनी खुश दिख रही है। मैं तो अपनी शादी के पहले काफी नर्वस और डरी हुई थी।’ एक अन्य कमेंट आता है ‘इस दुल्हन की खुशी देख लगता है कि मम्मी पापा लव मैरिज के लिए मान गए।’ एक और शख्स लिखता है ‘मुझे ये बात अच्छी लगी कि लड़की अपनी शादी से खुश है। उसके ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। हर किसी को अपनी शादी में ऐसा ही खुश रहना चाहिए।’