फिटनेस को लेकर सभी लोग सचेत रहते है, इसके लिए हम कई तरह के कार्य करते है | लेकिन क्या कोई फिटनेस को लेकर इतना भी सजग हो सकता है की अपनी शादी में मण्डप के दोरान पुशअप करने लगे | यह सुनकर आपको थोडा अजीब लगेगा लेकिन यह सुच है | एक ऐसा ही विडियो वाइरल हो रहा है, जिसमे आप दूल्हा दुल्हन को ऐसा करते हुए देख सकते है |
यह विडियो शादी के दोरान का है | यह शादी का खास वीडियो आपको प्रेरित कर सकता है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन शादी के मंडप में पुशअप लगाते हुए देखे जा सकते है | इन फिटनेस से प्यार करने वाले इस जोड़े को शरीर को फिट रखने की अहमियत पता थी। इसलिए शायद वह ऐसा कर रहे है |
View this post on Instagram
विडियो में आप देख सकते है की अपनी शादी के दिन भी फिटनेस के लिए काम करने से नहीं चूका और दोनों दूल्हा और दुल्हन ने शादी के मंडप में ही पुशअप लगाए। उनकी यह हरकत देखकर मेहमान भी चौक गए, लेकिन इन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ा और इन्होंने अपनी पुशअप पूरी की।
स्टेज पर की पुशअप
यह विडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है | वीडियो में देख सकते है की किस तरह दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के कपड़ों में स्टेज पर पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। दुल्हन भारी गहनों के साथ क्रीम और लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही है, वहीं दुल्हन ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी हुई है। इन शादी के कपड़ो में भी यह आसानी से एक्सरसाइज कर रहे है |
इस विडियो को Witty_Wedding नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया जफया है | इसके साथ ही लिखा गया है, “जब आप दोनों एक ही खून से बने हों ❤️अपनी शादी के मंच पर पुश-अप्स?”
इस विडियो पर लोगो की अलग अलग तरह से प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है |