काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबानी दिखे एम्यूजमेंट पार्क में मस्ती करते – देखे वीडियो।

काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबानी दिखे एम्यूजमेंट पार्क में मस्ती करते

अफगानिस्तान पर 20 साल बाद फिर से तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया है, इन्होने एक दिन पहले ही काबुल में अपना कब्जा कर पूरी तरह से अफगानिस्तान को कब्जे में ले लिया है। दूसरे दिन तालिबानियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है, जिसमे तालिबानी लड़ाके काबुल के एक एम्यूजमेंट पार्क में मस्ती करते दिखाई दे रहे है।

इस पार्क में मस्ती करने के तालिबानियों के दो वीडियो सामने आये है, जिसमे एक वीडियो में तालिबानी हाथ में बंदूक लिए इलेक्ट्रिक कार चलाते दिखा रहे हैं, साथ ही दूसरे वीडियो में तालिबानी घोड़ों की सवारी करते दिख रहे हैं। यहां पर कब्जा करने के बाद इन्होने सभी चीजों को अपने कब्जे में ले लिया है। वीडियो में आप साफ देख सकते है की, काबुल पर कब्जे के बाद तालिबानी किस तरह से मौज मस्ती कर रहे हैं।

एक तरफ पुरे देश में इनके आने से सभी लोग डरे हुए है वही दूसरी तरफ यह आपको मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। इस समय लोग घरो.से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं, और देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसा रहा तालिबान का पहला दिन?

रविवार को काबुल पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था, जिसके बाद सोमवार को टोलो न्यूज के अनुसार, एक दिन के भीतर ही अफगान में काफी बदलाव देखने को मिले है। ज्यादातर दुकानें, बिजनेस, सरकारी कार्यालय आदि बंद रहे, वही यातायात पर भी असर देखा गया है। इसमें महिलाओ की सार्वजनकि रूप से उपस्थिति में भी कमी देखी गई, क्युकी तालिबानी सबसे ज्यादा महिलाओ पर पाबंदी लगाते है।
टोलो न्यूज से बात करते हुए कई निवासियों ने बताया कि सरकारी इंस्टीट्यूशंस को जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए, ताकि लोग अपने काम पर जा सकें और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी गुजर सके।

कुछ लोगों ने शहर में अवैध हथियारबंद समूहों की मौजूदगी पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि जरूरत के अनुसार ही घरों से बाहर निकले जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top