आपको बता दे की कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके बच्चो को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहा इन्होने केमरे के सामने बेहतर तरीके से नमस्ते किया जिनके आज सोशल में काफी चर्चा हो रही है |
सनी अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ दिखाईं देती हैं और उनकी कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वाइरल होती रहती है | कभी वह अपने बच्चों को घूमाने के लिए निकलतीं है तो कभी उनके साथ मस्ती करतीं हुईं नजर आती हैं | अब सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को अपने बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया |
बच्चो ने नमस्ते करते हुए दी दिवाली की बधाई
सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को अपने बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ उनके तीनो बच्चे भी थे | जिसमे से उनकी सबसे बड़ी बेटी निशा कौर वेबर ने पापराजी को नमस्ते करते हुए दिवाली की बधाई दी, सेलिब्रिटी पैपराजी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जो की लोगो के बिच काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी के तीनों बच्चें निशा, नूह और आशेर एयरपोर्ट गेट की ओर जाते वक्त उनके हाथ पकड़े हुए थे। उसी दोरान निशा ने कैमरामैन को नमस्ते करते हुए दिवाली की बधाई दी, जबकि नूह और आशेर ने उन्हें दिवाली विश किया।
इस तरह से दिवाली विश करने का यह विडियो लोगों के बिच वाइरल हुआ जिसके बाद लोगो ने उन्हें जमकर प्यार कीया |
View this post on Instagram
2017 में लिया था बेटी निशा को गोद
आपको बता दें कि साल 2017 में सनी और डेनियल ने महाराष्ट्र के एक गांव लातूर से अपनी पहली संतान निशा को गोद लिया था उसके बाद से ही इसकी परवरिश वह कर रहे है |
उस समय उसकी उम्र 21 महीने थी। उसके बाद 2018 में सनी और डेनियल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चे अशर और नूह के माता-पिता बने थे। इस तरह से उनके 3 बच्चे है, भारतीय मूल की सनी लियोनी कनाडा में पैदा हुई थीं। उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ के जरिए भारतीय इंडस्ट्री में कदम रखा था, उन्होंने इसके साथ ही कई फिल्मो में भी काम किया है | बॉलीवुड में एसे कई एक्ट्रेस है, जिन्होंने बचो को गोद लिया है और उनकी परवरिश करते है, उसमे सनी लियोनी का नाम भी आता है |