अजीबोगरीब हरकत – डिफरेंट लुक के लिए रैपर ने सिर मुंडवा सोने की जंजीर को बनाया बाल।

डिफरेंट लुक के लिए रैपर ने सिर मुंडवा सोने की जंजीर को बनाया बाल।

दुनिया में अजीब लोगो की कमी नही है जो अलग दिखने के लिए कुछ भी कर गुजरते है | आज हम आपको एक ऐसे ही रैपर के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपने लुक को बदलने के लिए कुछ ऐसा ही किया है |

डिफरेंट लुक के लिए रैपर ने सिर मुंडवा सोने की जंजीर को बनाया बाल।
जाने माने मैक्सिकन रैपर ने अब ऐसा स्टाइल रखा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है | दरअसल डेनी कुछ डिफरेंट लुक ट्राय करने के लिए ऐसा किया है | आपको बता दे की वो अपने बालों को कलर करने के लिए राजी नहीं थे। इसलिए इस गेटअप के लिए उन्होंने सबसे पहले अपने बाल मुंडवाए और गंजे हो गये उसके बाद सर में बेल्ट लगाकर सोने की जंजीरों को लटकाया है।

डिफरेंट लुक के लिए रैपर ने सिर मुंडवा सोने की जंजीर को बनाया बाल।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि इस लुक के लिए उनको एक कठिन सर्जरी से गुजरना पड़ा जो पूरी तरह सफल हुई। यह सब डॉक्टर की मदद से हो पाया है | डॉक्टरों ने इसके लिए सबसे पहले सर से उनके बाल हटाए उसके बाद सर्जरी कर हूक लगाए गए और उन पर इन जंजीरों को लटकाया गया। यह जंजीर चांदी और सोने की है |

डिफरेंट लुक के लिए रैपर ने सिर मुंडवा सोने की जंजीर को बनाया बाल।
उनका दावा है की दुनिया में ऐसा अभी तक किसी और ने नहीं किया है। उनके दांत भी गोल्डन ही है जिसे पॉलिश करने के लिए उनके पास ब्रश है | हाल ही में उन्होंने दांत पालिश करते हुए वीडियो भी डाला था। उनके लुक को लोग काफी पसंद भी कर रहे है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dan Sur (@dansurig)

उन्होंने अपने इस नए अवतार का वीडियो इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर शेयर किया था, जिसके बाद उनका यह लुक लोगो की नजरो में आया और यह तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कई सारे लोग इसपर सवाल भी उठा रहे हैं, उनका कहना है कि जब उनके सर पर बाल ज्यादा हो जाएंगे तो वह उन्हें बोझ लगने लगेगा, साथ ही चेन का वजन बहुत भारी है क्या उनका सर यह वजन सह पायेगा |
इस तरह के कई कमेंट लोगो द्वारा किये जा रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top