आज हम सभी लोग दुनिया में क्या चल रहा है, उसके बारे में पल पल की खबर रखते है, लेकिन कुछ लोग दुनिया में ऐसे भी होते है, जिन्हे इन बातो से कोई लेना देना ही नहीं होता है। आज हम आपको एक शख्स की बात बताने करने जा रहे हैं, उसे लोगों से ऐसी चिढ़ हुई कि वो शहर छोड़कर पहाड़ों पर चला गया और कब 20 साल बाद दोबारा गुफा से लोटा तो वर्तमान दुनिया के बारे में उसे कुछ भी पता नहीं था।
सोशल डिस्टेंसिंग किंग के नाम से मशहूर हो रहे पैंटा पेट्रोविक की उम्र 70 साल हैं। वह बीते 20 साल से पैंटा साउथ सर्बिया के स्टेरा प्लानिना पहाड़ों पर रह रहे थे, अख़बार में छपी खबर के मुताबिक़, उसने खुद को 20 साल पहले परिवार से तंग आकर लोगों से अलग कर लिया था। ऐसा उसने दूसरे लोगों से पीछा छुड़ाने के लिए किया था। वो शहर में आजाद महसूस नहीं कर रहा था इसलिए वो पहाड़ों पर रहने चला गया।
पहाड़ पर बिताये सुकून के पल
पैंटा के मुताबिक़, उसे लोग पसंद नहीं थे, वो उनसे दूर जाना चाहता था इसलिए 50 की उम्र तक उसने लोगों को झेला जिसके बाद उसने सर्बिया के पहाड़ो पर जाकर बसने का फैसला कर लिया। वही पर उसे जिंदगी हसीन लग रही थी, लेकिन बीते दिनों वो वापस शहर आ गया।
मास्क देख हुआ हैरान
20 साल बाद जब वह पहाड़ और गुफा में रहने के बाद आया तब उसने लोगों को मास्क लगाए देखा जिससे वह कुछ भी समझ नहीं पाया। इसके पीछे क्या कारण है। लोगों को डिस्टेंसिंग करते देख जब उसने पता लगाया तो उसे कोरोना की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने में वायरस से बचने के लिए वैक्सीन लगवा ली।
लोगों से भी की वैक्सीन लेने की अपील
पैंटा ने कोरोना के बारे में जानने के बाद लोगों से भी वैक्सीन लेने की अपील की है। उन्होंने बताया वो दो डोज ले चुके हैं और अब तीसरे बूस्टर डोज को लेने की तैयारी में है। उनका कहना है की कोरोना पहाड़ के गुफा में भी पहूंच सकता है, इसलिए अपनी वैक्सीन लेकर खुद को और अन्य को सुरक्षित कर लें।