आज हम अपको रूबेन सिंह के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उन्होंने दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है | उन्होंने अपने मान सम्मान की खातिर ऐसा कुछ कर दिया जो आज एक मिसाल बन गया | आज हम आपको बता रहे है इंग्लैंड के रहने वाले एक अरबपति सरदार रूबेन सिंह के बारे में |
अपनी शान के लिए कर दिया था चैलेंज –
कहानी है इंग्लैंड के एक अरबपति सरदार रूबेन सिंह की, काफी समय से सोशल मीडिया पर इनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है | आपको बता दे की यह AlldayPA कंपनी के मालिक है उसके साथ ही यह एक मेहनती बिजनेसमैन भी है | आपको बता दे की उन्होंने अपनी आन बान शान को सबसे ऊपर रखने के लिए आज दुनिया भर में जाने जाते है | एक बार अंग्रेज ने उनकी पगड़ी को लेकर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी थी उसके बाद रूबेन सिंह ने अंग्रेज़ को चैलेंज करते हुए कहा कि उनके पास जितने रंग की पगड़ी रहेगी, वह उतनी ही रॉल्स रॉयस गाड़ियों के मलिक रहेंगे |
रुबेन सिंह ko ‘British Bill Gates’ के नाम से संबोधित किया जाता है | लेकिन उन्होंने भी अपने जीवन में कई उतार चदाव को देखा है | एक समय उनकी स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपना 10 मिलियन पाउंड से अधिक का कारोबार 1 मिलियन पाउंड में बेचना पड़ा था |
नहीं भूले अपनी सभ्यता
भारतीय मूल के रुबान सिंह के पिता 1960 में दिल्ली से ब्रिटेन गए थे, वही उनका जन्म हुआ और परवरिश हुई | लेकिन उन्होंने अपनी सभ्यता और अपने इतिहास को कभी नहीं भुलाया | कहा जाता है, की 17 साल की उम्र में अपना कारोबार शुरु करने वाले रुबेन सिंह 90 के दशक में इंग्लैंड में कपड़ों के बिजनेस के बादशाह थे | उनका कपड़े का ब्रांड ब्रिटेन के सबसे मशहूर ब्रांड्स में से एक था |
इस तरह किया अपना चैलेंज पूरा –
जब उनको लेकर नस्लभेदी टिप्पणी की गयी उसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि उनके पास जितनी रंग की दस्तारें हैं वह उतने ही रंग की रॉल्स रॉयस रखेंगे | उसके बाद उन्होंने कई रॉल्स रॉयस समेत कई दूसरी महंगी गाड़ियां खरीदी | कुछ साल पहले ही रूबेन सिंह ने ब्रिटेन में 50 करोड़ रुपये से अधिक की 6 ब्रांड की नई रोल्स-रॉयस लग्जरी कारें खरीदी हैं, जिनमें से 3 फैंटम लग्जरी सेडान और 3 हाल ही लॉन्च हुई कलिनन लग्जरी एसयूवी शामिल थीं |
खुद कंपनी के सीईओ आए थे गाड़ियों की चाबियां देने
उन्होंने अपने कलेक्शन को jewels collection by singh का नाम दिया | रूबेन ने अपनी नई कारों का नाम माणिक, नीलम और पन्ना रखा था | खास बात यह रही की रूबेन ने अपनी पगड़ियों के रंग की रोल्स रॉयस खरीदने का चैलेंज पूरा किया तो कार कंपनी के सीईओ टॉर्स्टनन मुलर ओटवॉस खुद गाड़ियों की चाबी देने रूबेन सिंह के पास आए थे | इस तरह से उन्होंने अपने चेलेज को पूरा कर दिखाया | आज उनकी यह मिसाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है |