बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही लोगो को अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा बताया है जिसे शायद आप नही जानते होगे | उन्होंने बताया की उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप 20 साल की उम्र में हुआ था, जो की लंबा चला था | लेकिन एक दिन उन्होंने इसे खत्म कर लिया |
View this post on Instagram
आज सोनाक्षी सिन्हा उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो ‘मिल माहिया’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं | सोनाक्षी सिन्हा ने बातचीत में बताया की जब वह स्कूल में थीं तब उस वक्त उन्हें सच्चा प्यार हुआ था. लेकिन, ग्रेजुएशन करने के बाद उसे ‘ओके बाय’ कह दिया |
उनका रिश्ता 5 साल से ज्यादा समय तक चला था, उनका कहना है की, अपने रिश्तों से सीखें और आगे बढ़ें, क्योंकि हर कोई अलग होता है, हम हर किसी के साथ रिश्ता आगे नही बढ़ा पाते है |
उन्होंने कहा की “मैंने वास्तव में बहुत सी चीजें सीखीं. आप बदलते हैं, आप बढ़ते हैं, आपके अनुभव आपको बहुत कुछ बदलते हैं” | आपको अपने जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है जो आपके बारे में जाने और आपसे प्यार करें |
सोनाक्षी सिन्हा ने कई फिल्मो में काम किया है, उन्हें आखिरी बार अजय देवगन स्टारर ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में देखा गया था | वह जल्द ही रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली है | जिसमे वह एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार को निभाएगी | उन्होंने अपनी अदाकारी से आज सभी लोगो के दिलो में जगह बनाई है और बेहतर तरीके से फिल्मो में काम कर रही है |