माँ बाप बुढ़ापे में बच्चो की जिम्मेदारी होती है। लेकिन यदि वही उसका साथ ना दे तो उस समय सभी माँ बाप बेबस हो जाते है। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश का बताने जा रहे है, जिसमे एक बूढी माँ को अपने बेटा और बहु ने मिलाकर अकेले जंगल में छोड़ दिया है।
हम आपको उत्तरप्रदेश के शहर आगरा, की घटना को बताने जा रहे है। यंहा के एक कपूत ने वो शर्मनाक हरकत की जिसने सारे रिस्तो को शर्मशार कर दिया, इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसका कलेजा मुंह को आ गया है।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक बेटे ने अपनी बीबी के साथ मिलकर उसकी बुजुर्ग दिव्यांग मां को जंगल में ले जाकर भूखा-प्यासा मरने के लिए छोड़ दिया। उस छोड़कर आने के बाद जंगल में जब कुछ लोग गुजरे तब उस महिला को उन्होंने देखा तो उसे वृद्धाश्रम के कार्यकर्ता द्वारा उन्हें वहा पर ले जाया गया।
बुजुर्ग ने आश्रम के लोगो को बताया
वृद्धआश्रम के कार्यकर्ता द्वारा तुरंत जंगल से उठाकर, वृद्धाश्रम ले गए। भूख से तड़पती महिला को लेजाकर खाना खिलाया और उसकी देखभाल की गयी। तब उसकी आँखों से आंसू छलक पड़े और मुंह से अपने ही बेटे की करतूत को उन्होंने बताया ।
बुजुर्ग ने आश्रम के लोगो को बताया |
वृद्ध महिला द्वारा बताया गया की ‘पति से लड़कर अपने दो बेटों को काबिल बनाया। उसके लिए कड़ी मेहनत की और कई बार भूखा भी रहना पड़ा। लेकिन आज उसी बेटे ने अपनी बीवी के साथ मिलाकर मुझे जंगल में मरने के लिए छोड़ दीया।
पेट काट कर पाला, आज मरने के लिए छोड़ा
आपको बता दे यह मामला आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत कैलाश मंदिर के पास का है। पीड़ित बुजुर्ग महिला का नाम महादेवी है और पति का नाम स्व. अर्जुन सिंह है । पीड़िता महिला राजामंडी क्षेत्र की निवासी है। उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ रहती थी, उसके दो बेटे है, जिसमे एक बेटा दिल्ली और दूसरा बेटा आगरा में नौकरी करता है।
बहु नहीं करना चाहती सास की सेवा इसलिए छोड़ दिया
बुजुर्ग महिला के बेटे जितेंद्र की पत्नी का कहना है कि पति की प्राइवेट नौकरी है और उनके पास इतने पैसे नहीं है की उनकी देखरेख कर सके । उसने बताया जो खुद के और घर खर्च चलाने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में सास ने बिस्तर पकड़ लिया, और बीमार रहने लगी अब हम उनके ये सब खर्चे नहीं उठा सकते। इसलिए ऐसा कदम उठाया था।
अब महिला को जंगल से रिकवर कर सकुशल आश्रम लाने बाले लोगो ने उन्हें वही रख लिया है और वह वृद्ध महिला इस नए घर को पाकर बहुत खुश है।