हम आपको आज ब्राजील की एक घटना के बारे में बता रहे है, जहा एक शार्क ने नाबालिग लड़के पर हमला कर दिया | उसके बाद उस लड़के की मौत हो गयी | आपको बता दे की 18 साल के जोस अर्नेस्टर डा सिल्वा जब नहाने के लिए ब्राजील के उत्तरपूर्वी तट पर पिएडेड बीच पर एन्जॉय कर रहा था, उस समय उसके उपर एक शार्क ने हमला कर दिया | बताया जाता है, की जिस जगह पर वह तैर रहा था, वहा सबसे ज्यादा शार्क पाई जाती हैं |
इस घटना में सबसे खतरनाक बात यह थी कि शार्क लड़के के प्राइवेट पार्ट को काटकर ले गई, जिसके बाद लड़के का ज्यादा खून बहने लगा जिसके कारण बच्चे की मौत हो गयी | जोस जब समंदर में गहरा जा रहा था, तब वहां मौजूद लाइफ गार्ड ने वापस आने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी जिसक बाद उस पर शार्क ने हमला कर दिया |
मोजूद लाइफ गार्ड ने की बचाने की कोशिश
जब शार्क ने हमला किया तो वहां मौजूद लाइफ गार्ड ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने समुद्र में कूद गया उसे बचाने के लिए वह बड़ी मशक्कत के बाद उसे समुद्र से रेत पर लेकर आया | लाइफगार्ड ने बताया कि शार्क ने लड़के के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया था जिसके कारण उसका तेजी से खून बहा रहा था, उसके बाद उसे हॉस्पिटल भी ले जाया गया, लेकिन उसे डोक्टर नही बचा पाए |
लड़के की एलिसेंजेला डॉस अंजोस ने बताया कि उसका बेटा उसे बिना बताए समुद्र तट पर तेरने के लिए था | पिएडेड बीच शार्क के जमावड़े के लिए जानी जाती है, पिछली जुलाई में एक घटना हुई थी, जिसमे समुद्र तट पर पेशाब करने के लिए समुद्र में गये एक शराबी व्यक्ति पर शार्क ने हमला कर दिया था | 15 दिन बाद ठीक उसी स्थान पर एक तैराक को भी शार्क ने मार डाला था |
इस जगह पर शार्क का आतंक देखा गया है, लेकिन चेतावनी के बाद भी लोग ध्यान नही रखते है और गहरे पानी में चले जाते है |