KGF स्टार यश के साथ फोटो खिचवाने में बेकाबू हुई भीड़… बॉडीगार्ड को देना पड़ा धक्का, उसके बाद एक्टर के रिएक्शन ने जीता सबका दिल।

KGF स्टार यश के साथ फोटो खिचवाने में बेकाबू हुई भीड़

KGF स्टार यश को हम सभी जानते है, इनकी कई फिल्मे है, जो लोगो के बिच बहुत लोकप्रिय है | आज इनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि देश के हर कोने में है। इन्हें हर कोई पसंद करता है और उनके साथ एक फोटो लेने के लिए इंतजार करता है |
हाल ही में वो मुंबई आए तो इसकी झलक देखने को के लिए लोगो की भीड़ लग गयी | फैंस के बीच घिरे यश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपने फेवरेट स्टार को सामने देख भीड़ बेकाबू होती दिखाई दे रही है।

KGF स्टार यश के साथ फोटो खिचवाने में बेकाबू हुई भीड़

यहा पर कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए इस कदर दीवाने हो गए, जिसके बाद बॉडीगार्ड को उन्हें धक्का देकर हटाना पड़ा | लेकिन बॉडीगार्ड के ऐसा करने के बाद यश ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि फैंस का दिल जीत लिया, उनका यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हो रहा है |

उनका यह अंदाज काफी पसंद आया 

जब उन्हें देखकर फेंस इस कदर क्रेजी हो गए कि सेल्फी लेने के लिए बेकाबू ही हो गए, उसके बाद लोगो को हटाने के जरूरत पड़ने लगी | एक्टर के आस-पास जब भीड़ ज्यादा बढ़ने लगी तो उनके बॉडीगार्ड ने लोगों से आगे जाने के लिए रास्ता देने को कहा, उसके बाद एक व्यक्ति को बॉडीगार्ड को धक्का देकर रास्ता बनाना पड़ा |
जब उनके फैन को धक्का लगा, तब यश ने उसके कंधे पर हाथ रखकर उससे हाल पूछा… उनकी यही बात फैंस को खूब पसंद आई। इसके लिए कई लोग उनकी तारीफ भी कर रहे है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एक बार फिर दिखाई देने वाले है 

आपको बता दे की यश अपनी आने वाली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले है | यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज़ होने वाली है। जिसका लोगो को बेसब्री से इंतजार है | वहीं, इस फिल्म के प्रमोशन के लिए यश दिन रात मेहनत में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है, की यह फिल्म भी पहली फिल्म की तरह हिट जाने वाली है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top