सना खान को आज सभी जानते है, भले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया हो लेकिन वह आज भी लोगो की पसंदीदा बनी हुई है। सना खान बिग बॉस से लोकप्रिय हुई सना खान इन दिनों अपने पति मुफ्ती अनस सैय्यद के साथ मालदीव में वेकेशन मना रही हैं, जिसके फोटो उन्होंने फेन्स के साथ शेयर किये है।
सना खान जो कि आज अपना जन्मदिन भी मना रही है, आज हम आपको उनके बारे में कुछ खास बाते शेयर करना चाहते है।
सना खान फिल्म जय हो में सलमान खान के साथ नजर आ चुकी हैं, इसके अलावा भी वो स्पेशल आपरेशन में भी नजर आई थी। उन्होंने कई सीरियल में भी काम किया है, हालांकि सना खान ने शादी कर अचानक बालीवुड को अलविदा कह दिया था इसके चलते उनका करियर समाप्त हो गया था।
बताया जाता है की, सना खान की किस्मत को सलमान खान ने चमकाया था, सना खान बिग बास सीजन 6 में बतौर प्रतियोगी बनकर नजर आई थी. वो सलमान खान की पसंदीदा थी। उसके बाद उन्हें कई तरह से इन्डस्ट्रीय में ऑफर आये थे। लेकिन सना खान ने अपने प्रर्दशन के दमपर सभी का दिल जीत लिया था, इसके बाद साल 2005 में फिल्मी करियर का प्रारंभ किया। इस दौरान वो सलमान खान के साथ नजर आई थी |
सना खान का अफेयर कोरियोग्राफर मोल्विन लुईस के साथ था, हालांकि सना के मोल्विन से ब्रेकअप हो गया था उसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। मोल्विन एक लोकप्रिय कोरियोग्राफर हैं, जो लंबे समय तक अपने अफेयर को लेकर खबरों में थे। लेकिन अचानक उनका ब्रेकअप हो गया, इसके बाद सना ने मेल्विन लुईस पर उनका उपयोग करने जैसे आरोप भी लगाए।
सना ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थी और उन्होंने इस दौरान नींद की गोलियां खा ली थी, सना ने मेल्विन लुईस पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक लड़की को गर्भवती कर दिया था और वह अपने ही एक स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करते थे।
उनके खिलाफ मेल्विन लुईस ने भी कई आरोप लगाए थे, हालांकि इसके बाद सना खान में बालीवुड छोड़ने का निर्णय लेकर सभी को चौंका दिया था। सना खान ने कई बालीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन दिए हैं। लेकिन आज यह सभी जगह बुर्के में नजर आती हैं।