हम आज सलमान खान और उनके परिवार को अच्छी तरह इ जानते है | उन्होंने जो आज के समय में कामयाबी हासिल की है वह सरहनीय है | लेकिन हर बड़ी सफलता के पीछे कठिन परीक्षा की कहानी छुपी हुई होती है, आज हम आपको सलमान की माँ की एसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे है |
बॉलीवुड इंडस्ट्री की डांसर हेलन को हम सभी जानते है, जिन्होंने अपने डांस से बॉलीवुड के डांस लेवल को एक नए ही मुकाम पर पहुंचाया है, लेकन उनके जीवन में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है |
कपिल शर्मा शो पर हेलन ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बताया, की जब वह म्यांमार से भारत आई थी, उस समय दूसरे विश्व युद्ध का समय चल रहा था | इसमे उनका पूरा परिवार म्यांमार के जंगल में भटकते हुए भारत आने के लिए निकला था | रास्ते में उनका यह सफर बेहद मुश्किल था।
हेलन ने शो मे बताया था कि वह समय बहुत कठिन था जब वर्मा में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी आ गए थे |
उस समय उनके परिवार को जगह छोड़ना पड़ी थी | अपने पूरे परिवार के साथ जंगलों के रास्ते भारत के लिए निकल पड़ी थीं, उस समय उन्हें भूखा और प्यासा भी रहना पड़ा था | कई किलोमीटर चलकर भारत आना था ऐसे में यह सफर और भी ज्यादा मुश्किल हो गया |
उसके बाद भारत पहुचने पर उनके भाई का निधन हो गया | उनका भाई बीमारी के चलते उन्हें छोड़कर जा चूका था|
उन्होंने उसके बाद यहा पर फ़िल्मी दुनिया में कड़ी मेहनत की और अपनी अदाकारी और नृत्य के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम पाया साथ ही उन्होंने कैबरे डांस को भी एक नई पहचान दिलवाई | इंडस्ट्री में हेलन को बहुत जानी-मानी डांसर के रूप में जाना जाता है |
एक समय हेलन अपने समय की काफी खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा और डांसर थी | लोग उन्हें इंडस्ट्री में बेहद पसंद किया करते थे | उसके बाद सलमान के पिता से उन्हें मोहब्बत हो गई दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर आगे निकल चुके थे कि शादीशुदा सलीम और 3 बच्चों के बाप होने के बावजूद भी है उन्होंने शादी कर ली |
आज सलीम साहब का पूरा परिवार पर बीवी बच्चे एक साथ रहते है | आज सलमान खान और उनके भाई हेलेन को मां का दर्जा देते हैं | आज इनका परिवार फ़िल्मी दुनिया में एक सफल परिवार के रूप में गिना जाता है |