साक्षी और धोनी की जोड़ी को सभी लोग काफी खुबसुरत मानते है | हाल ही में अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ साक्षी ने अपनी एक पुराणी और शानदार तस्वीर शेयर की है। उसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उनकी और धोनी की कब पहली बार मुलाकात हुई थी, आइये जानते है इस बारे में |
आपको बता दे की भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को अचानक ही साक्षी रावत से शादी करके चौंका दिया था, उसके पहले इनके बारे में किसी को पता नही था | लेकिन इतने सालों में ये कभी नहीं पता चल पाया कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी। साक्षी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर धोनी से अपनी पहली मुलाकात की जानकारी दी है।
View this post on Instagram
उनके द्वारा की गयी शेयर इस तस्वीरे के मध्यम से उन्होंने बताया की 14 साल पहले दिसंबर में ही दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। यानी 2007 दिसंबर में साक्षी और एमएस पहली बार मिले थे। इसके तकरीबन ढाई साल बाद जुलाई 2010 में दोनों ने शादी की थी।
फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा की’14 साल की अपनी मुलाकात को चीयर्स” यानी दिसंबर 2007 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी | इस फोटो को पोस्ट करने के बाद कई लोगो ने इस पर कमेंट भी किया है | पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट, और एक्ट्रेस सिंगर सोफी चौधरी ने कमेंट करते हुए दोनों के कपल को शानदार बताया है। इसके साथ ही रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतला ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।
2007 सितंबर-अक्टूबर में ही भारतीय टीम ने पहली बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। उस समय टीम के कप्तान धोनी ही थे | यानी इस उपलब्धि के करीब दो महीनों बाद धोनी की साक्षी से मुलाकात हुई थी।
एमएस धोनी पर बनी बायोपिक, ‘MS Dhoni The Untold Story’ में भी बताया गया है, की पहली बार मुलाकात इनकी किसी होटल में हुई थी और उसके बाद दोस्ती होने पर दोनों ने शादी की | आज दोनों की एक बेटी भी है और यह एक दुसरे के साथ बेहद खुश है |