रूस की सुंदरी का दिल हरियाणा के छोरे पर आया, प्यार के लिए सबकुछ छोड़कर गाँव मे बना रही खाना |

हम सभी के जीवन में कोई ना कोई मित्र जरूर आता है। और कोई एक ऐसा मित्रों भी बन जाता है जो हमारे जीवन में जिंदगी भर साथ निभाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे है, जिसमे हरियाणा का लड़का और रूस की लड़की है।

आज हम एक ऐसी शादी की बात करने जा रहे है, वो लोगों के अनुसार बहुत ही अजीबो गरीब शादी मानी जा रही है, इसके पीछे भी एक कारण है। किसी भी रिश्ते को बनाना और उन्‍हे संभालना आसान बात नही है, लेकिन कहा जाता है की जोडि़यां भगवान पहले से तय करके रखता है, ऐसे में हम इंसान चाहे कितनी भी भाग दौड़ क्यूँ ना कर लें पर, हमे वही इंसान मिलता है, जो हमारी किस्मत में लिखा जा चूका है।

यह प्रेम कहानी हरियाणा की है, जिसमे लड़की रूस की है और लड़का हरियाणा का है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, दरअसल युवक का नाम रमेश है और वो हरियाणा के एक छोटे से गाँव में अपने परिवार के साथ में रहता है। रमेश ज्यादा पढ़ा लिखा भी नहीं है वह सिर्फ 12वी पढ़ा है और ऑनलाइन साईट पर बात के दौरान उसकी मुलाक़ात एक रूस की लडकी के साथ हुई, इन दोनों के बिच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गयी।

इसके बाद रूस से यह लड़की रमेश के पास हरियाणा के उसी गाँव में आ गई जहा वह रहता है । रमेश के घर वाले भी इस बात से चौंक गए की लडकी उनके घर के बेटे से प्यार के चलते रूस से मिलने के लिए आई है। अब इन्होने हिन्दू रिवाजो के साथ में रमेश के साथ में शादी करने और अपनी जिन्दगी देशी तरीके से बिताने की बहुत ही ज्यादा इच्छुक है। इसलिए वह चूल्हा जलाने से लेकर रोटियां पकाने तक सब कुछ सीख रही है ताकि वह इसके साथ रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top