मेष-
मेष राशि के नाम के लोगो के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल रहेगा। काम धंधे में बढ़ोतरी होगी पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा सप्ताह के बिच में कोई खास डील फाइनल हो सकती है। काम धंधे में कुछ परिवर्तन की योजना बन सकती है। सत्ता प्रतिष्ठान से कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में कुछेक पारिवारिक उलझनें रहेंगी
शुभ अंक- 1शुभ दिन- बुधवार
शुभ रंग- फिरोजी
सफलता का सूत्र- ‘धैर्यपूर्वक काम करें।’
उपाय- गणपति को दूर्वा एवं लड्डू चढ़ाएं। ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें।
वृष-
वृष राशि के लोगो को अपने भावनाओ पर नियंत्रण रखें क्यू की ये सप्ताह आपके लिए काफी परेशानिया ला सकता है। हड़बड़ी में लिए गए निर्णयों से भविष्य में अत्यधिक कठिनाइयां पैदा हो सकती हैं धन-संपत्ति संबंधी किसी भी फैसले को लेते समय दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें और बड़ों से सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के अंत में कार्य विशेष के पूरा होने को लेकर मन में शंका बनी रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारियों का यह समय अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। लेन-देन करते समय अथवा शेयर बाजार आदि में धन निवेश करते समय शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें।जो भी काम करे काफी सोच बिचार के साथ करे
शुभ अंक- 5
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- गुलाबी
सफलता का सूत्र- ‘जल्दबाजी से बचें।’
उपाय- तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि
इन राशियों के लोगो के लिए ये सप्ताह काफी उलझनों से भरा हुआ रहेगा। लोग आपकी बातो को नहीं सुनेंगे कामधंधे में काफी रुकावट सा रहेगा हाला डॉक्टर वकील के लिए सही रहेगा ऐसे में धैर्यपूर्वक सही समय आने का इंतजार करें। सप्ताह के मध्य में वाद-विवाद से बचें।महिलाओ के भावुकता से बचे कोई भी काम को हड़बड़ी में न करे।
शुभ अंक- 7
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र- ‘हड़बड़ी से बचें।’
उपाय- गायों को हरा चारा खिलाएं। ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र जपें।
कर्क
कर्क राशि के लोगो को इस सप्ताह नए धंधे के लिए प्रस्ताव आ सकते है। और अहंकार को त्याग के उसे ग्रहण करले अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा सप्ताह के मध्य में किसी देवस्थान की यात्रा के योग बनेंगे। कानूनी विवाद में सफलता और स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। थोक व्यापारियों को कुछेक उलझनें बनी रहेंगी। होटल, खान-पान, मनोरंजन एवं पर्यटन के कारोबारियों का समय चुनौतीपूर्ण है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मिश्रित फलदायक है।
शुभ अंक- 4
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग- बसंती
सफलता का सूत्र- ‘हिम्मत से काम लें।’
उपाय- सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल आदि का दान करें। ‘ॐ नमः शिवाय’मंत्र का जप करें।
सिंह राशि
इन राशि के लोगो के लिए बहुत खराब सा सप्ताह रहेगा और इस सप्ताह में पूरा प्रयत्न करने पर भी आंशिक सफलता मिल सकती है। कामधंधे में रूकावट या देरी के योग है। कोई पुरानी बीमारी भी उभर सकती है। ऐसे में हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम। सप्ताह के मध्य में जमीन, जायदाद एवं लाइजनिंग का कार्य करने वालों को कुछेक कठिनाइयां रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। इस लिए आप आत्मविश्वास बनाये रखे।शुभ अंक- 2
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ रंग- आसमानी
सफलता का सूत्र- ‘आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि वाले लोगो को सप्ताह के शुरुआत में आपके कामधंधे को लेकर अनुकूल वातावरण बनेगा। इस दौरान किसी दूसरे व्यक्ति पर भरोसा करने की बजाय स्वयं प्रयत्न करना श्रेयस्कर होगा। हालांकि किसी भी सूरत में अपनी सेहत संबंधी समस्या को नजरंदाज न करें। उपभोक्ता वस्तुओं के खुदरा व्यापारियों का समय अच्छा है। फाइनेंस, बीमा एवं विज्ञापन के कारोबारियों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर के साथ खड़े रहने से राहत महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। आलस्य को छोड़कर काम करे
शुभ अंक – 7
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग- बैंगनी
सफलता का सूत्र- ‘आलस्य न करें।’
उपाय- श्री गणेश जी पर दूर्वा चढ़ाएं। ‘ॐ गं गणपतये नमः’का जप करें।
तुला-
तुला राशि के लोगो को इस सप्ताह में पूरा घर तथा बाहर के लोगो का पूरा सहयोग मिलेगा। पूरे लगन एवं निष्ठा से कार्य करने पर आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। अरसे से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ एवं प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ हंसी खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। मगर आप लापरवाही न करे
शुभ अंक- 9
शुभ दिन- बुधवार
शुभ रंग- लाल
सफलता का सूत्र- ‘लापरवाही न करें।’
उपाय- कन्याओं को मिठाई खिलाएं। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक-
वृश्चिक राशि के लोगो को इस सप्ताह में ज्यादा परेशानिया झेलनी पद सकती है। अपने खान-पान एवं दिनचर्या को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सेहत संबंधी दिक्कतों की अनदेखी करने पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में जमीन जायदाद से जुड़े मामले में परिवार अथवा आस पड़ोस के लोग परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारियों को कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे।अध्यापक, पत्रकार एवं लेखक, के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा लोगों का गुटबाजी से बचते हुए अपने काम पर फोकस करना बेहतर रहेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर की भावनाओं को समझें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें।
शुभ अंक- 5
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग- कत्थई
उपाय- श्री गायत्री मंत्र का जप करें।
धनु-
धनु राशि के लोगो को इस सप्ताह में आलस्य का त्याग करना होगा । आज का काम कल पर टालने की आदत से बचते हुए इस सप्ताह पूरे मनोयोग से कार्य करें, अन्यथा हाथ आया अवसर निकल सकता है। इस सप्ताह विदेश से संबंधित व्यापार करने वालों को कुछेक कठिनाइयां रहेंगी। किसी भी सूरत में अपनी भावनात्मक दुर्बलता को प्रकट न होंने दें, अन्यथा दूसरे उसका अनुचित लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का यह समय मिश्रितफलदायक है। प्रेम-प्रसंग में खींचतान से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ दिन- गुरुवार
शुभ रंग- सुनहरा
सफलता का सूत्र- ‘गलतफहकियों से बचें।’
उपाय- केला के पेड़ के नीचे घी का दिया जलाएं। ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’मंत्र का जप करें।
मकर-
मकर राशि के लोगो को इस सप्ताह घरेलू समस्याओं के समाधान हेतु योग बनेंगे। मन को शांत रखते हुए प्रयास करने पर लंबे से चले आ रहे बड़े विवादों के हल खोजने में कामयाब हो सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। किसी के साथ पार्टनरशिप में काम की शुरुआत करने पर खूब सोच विचार कर लें। सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। खानपान में विशेष ध्यान रखें। इस दौरान थोक व्यापारियों को कुछ उलझनें रहेंगी। कठिन समय में लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।अपना संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग- नारंगी
सफलता का सूत्र- ‘अपना संतुलन बनाए रखें।’
उपाय- छायादान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’मंत्र जपें।
कुंभ-
इस सप्ताह इन कुम्भ राशियों के लोगो को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बीतेगा। फल, सब्जी, खाद्यान्न एवं उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापारियों का समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को इस समय में प्रगति के अवसर बन सकते हैं। पारिवारिक अथवा जमीन जायदाद संबंधी समस्याओं का हल निकालने के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में संतान को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान कई प्रकार के काम एक साथ आ जाने से मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ दिन- शनिवार
शुभ रंग- जोगिया
सफलता का सूत्र- ‘निष्ठापूर्वक कार्य करें।’
उपाय- जरूरतमंदों की सेवा करें। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
मीन-
मीन राशि के लोगो को इस सप्ताह में अपने कार्यों के परिणाम प्राप्त करने में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता ह। सप्ताह के अंत में महिलाओं को पारिवारिक उलझनें रहेंगी। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियों को किसी तीसरे की मध्यस्थता की बजाय स्वयं आपस में बैठकर दूर करने से बात बन जायेगी। सप्ताह के मध्य में धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है
शुभ अंक- 5
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- बैंगनी
सफलता का सूत्र- ‘निष्काम भाव से कर्म करें।’
उपाय- भगवान विष्णु को पीले रंग का फूल एवं फल चढ़ाएं। ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जप करें।